Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार 7 लोगों की हुई मौत
    ताजा खबरें

    श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार 7 लोगों की हुई मौत

    sonu kumarBy sonu kumarMay 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रमिक विशेष ट्रनों में सवार सात लोगों के मरने की बुधवार को सूचना मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चलती ट्रेन में हुयी इन मौतों पर रेलवे ने कहा है कि मरने वाले अधिकतर लोगों की स्वास्थ्य स्थि​ति पहले से खराब थी। पिछले कुछ दिनों में ट्रेनों में ये सात मौत हुयी है लेकिन बुधवार को यह मामला प्रकाश में आया था।

    इनमें से चार मरीज बिहार जाने वाली गाड़ियों में थे जबकि तीन उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सवार थे। इन ट्रेनों में से एक में सवार 35 साल की उरेश खातून की मौत झकझोर देने वाली है।

    बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खातून के छोटे बच्चे उसे उठाने का असफल प्रयास कर रहे थे और इसका किसी ने वीडियो बनाया था जो बुधवार को वायरल हो गया जिसके बाद रेलवे को आलोचना का सामना करना पड़ा।

    रेलवे ने खातून की मृत्यु के लिए हाल ही में हुई दिल की सर्जरी को जिम्मेदार ठहराया जिसकी महिला के बेटे ने पुष्टि की है। बिहार जाने वाले जिन ट्रेनों में चार लोगों की मौत हुयी उनमें खातून के अलावा मुजफ्फरपुर से साढ़े चार साल के एक बच्चे की मौत की खबर आयी जिसकी मौत रेलवे स्टेशन पर ही हो गयी थी। हालांकि उसके पिता का कहना है कि बच्चे की मौत गर्मी के कारण हुई है। पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे, रमाकांत उपाध्याय ने दावा किया कि बच्चा कुछ समय से बीमार था और ट्रेन के मुजफ्फपुर स्टेशन पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा प्रदेश के दानापुर में दिल के मरीज 70 साल के वशिष्ट महतो की मौत की खबर मिली।

    रेलवे के अनुसार वह इलाज करा कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मैहर और सतना के बीच उसकी मौत हो गयी। सूरत हाजीपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 58 साल के प्रवासी श्रमिक की मौत हो गयी। उसकी पहचान भूषण सिंह के रूप में की गयी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सूरत-हाजीपुर श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार 58 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक की मंगलवार की शाम मौत हो गई।

    इसी प्रकार बुधवार को मुंबई मंडुआडीह वाराणसी ट्रेन से दो शव बरामद किये गये जिनकी पहचान 30 साल के दशरथ प्रजा​पति एवं 60 साल के राम रतन गौड़ के रूप में की गयी है। रेलवे ने कहा है कि प्रजापति किडनी की बीमारी से ग्रस्त था जबकि गौड़ को कई बीमारियां थी। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले शेख सालिम की सागर रेलवे स्टेशन के पास मौत हो गयी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी का दावा- मैंने अमित शाह से कहा कि आपको भरोसा नहीं है तो आइए आप ही बंगाल को संभालिए
    Next Article SpiceJet की फ्लाइट में सफर करने वाले दो यात्री निकले Corona पॉजिटिव
    sonu kumar

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025

    सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version