- जरूरत पड़ी तो और राशि निर्गत करेगी सरकार: बन्ना
रांची। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए फसलों के मुआवजे की प्रक्रिया तेज हो गयी है। किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले को 25-25 लाख रुपये दिये गये हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों का फसल बर्बाद हो गया है। मौसम की मार से किसानों का फसल नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को मुआवजा देकर सहायता की जायेगी। इसके लिए विभाग ने राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी जिले को यह निर्देश दिया है कि ओलावृष्टि की सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए यह मदद पहुंचायी जाये। यदि जरूरत पड़ी तो सरकार और राशि निर्गत करेगी। किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए आपदा प्रबंधन प्रभाग को अलर्ट किया गया है। मंत्री ने बताया कि किसानों को हुई नुकसान की भरपाई के लिए ही राज्य के हर जिले में 25 लाख रुपये की सहायता राशि जारी की गयी है। सभी जिलों के उपायुक्त को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को सहायता करने का निर्देश दिया गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



