Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»विदेशी जमातियों ने मरकज में आने की बात से किया इंकार, पूछताछ पूरी
    ताजा खबरें

    विदेशी जमातियों ने मरकज में आने की बात से किया इंकार, पूछताछ पूरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले की जांच में नया मोड़ आया है। करीब-करीब सभी विदेशियों ने पूछताछ में तब्लीगी मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात से इंकार किया है। काफी विदेशियों ने पूछताछ में सहयोग भी नहीं किया। भाषा को लेकर भी पूछताछ में परेशानी हुई।
    दिल्ली पुलिस ने करीब-करीब सभी 850 विदेशी जमातियों से पूछताछ कर ली है।

    विदेशी जमातियों के इस बयान के बाद दिल्ली पुलिस व गृह मंत्रालय सकते में आ गए हैं। ऐसे में विदेशियों को लेकर अपराध शाखा की जांच मरकज से जुटाए सुबूत व कोरोना से पीड़ित विदेशियों की रिपोर्ट पर टिक गई है।
    अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ विदेशियों से अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की गई, जबकि ज्यादातर से कोविड सेंटरों में जाकर मंगलवार को पूछताछ की गई। मंगलवार को सभी विदेशियों से पूछताछ पूरी हो गई। ज्यादातर विदेशी जमातियों का कहना है कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। दिल्ली में घूमने के दौरान वह धार्मिक जलसा देखने चले गए। इसी तरह वह कई मस्जिदों में गए। विदेशियों का कहना है कि वह जमात के लिए भारत नहीं आए।

    अपराध शाखा की द्वारका टीम को विदेशी जमातियों से पूछताछ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ विदेशियों को न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी आती है। ऐसे में पुलिस को पूछताछ के लिए दुभाषिए का सहारा लेना पड़ा।

    न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित दो स्कूलों में बने कोविड सेंटरों में करीब 90 विदेशी इंडोनेशिया के हैं। पुल प्रह्लादपुद स्थित रेलवे परिसर में बनाए गए कोविड सेंटर में भी अलग-अलग देशों के 59 विदेशी हैं। अन्य विदेशी दिल्ली में अलग-अलग जगह बनाए गए कोविड सेंटरों में रह रहे हैं। इन विदेशियों को यहां रहते हुए करीब दो महीने होने को जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामपुर: शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की गोली मारकर हत्या
    Next Article यूपी 69000 शिक्षक भर्ती : एसटी के 1110 पद खाली, एससी अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version