Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
    देश

    ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 25, 2025Updated:November 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। “यह धर्म ध्वजा सिर्फ़ एक झंडा नहीं है। यह भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है। भगवा रंग, सूर्यवंश का निशान, ‘ॐ’ शब्द और कोविदारा का वृक्ष राम राज्य की शान दिखाते हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के बाद कही। उन्होंने धर्म ध्वज को एक संकल्प, एक सफलता और निर्माण के संघर्ष की कहानी बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि मंदिर के शिखर पर यह धर्म ध्वज सैकड़ों सालों के संघर्ष का एक साकार रूप है। आने वाली हज़ारों सदियों तक यह झंडा भगवान राम के मूल्यों का ऐलान करेगा। सत्य ही धर्म है। कोई भेदभाव या दर्द न हो, और शांति और खुशी हो। कोई गरीबी न हो, और कोई लाचार न हो।

    भक्तों को किया नमन

    इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि जो भी व्यक्ति मंदिर नहीं जा सकता है तो वो दूर से ही मंदिर के धर्मध्वज को प्रणाम करके पुण्य अर्जित करता है। और ये धर्मध्वज भक्तों को दूर से ही भगवान रामलला के जन्म स्थान के दर्शन करने का सुख प्रदान करेगा। साथ ही ये आने वाले युगों तक भगवान राम के आदर्शों और प्रेरणाओं को लोगों तक पहुंचाएगा। इस मौके प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के राम भक्तों को प्रणाम किया और उन्हें इस ऐतिहासिक पल की बधाई दी।

    प्रधानमंत्री ने बताया राम का अर्थ

    राम कोई व्यक्ति नहीं मर्यादा हैं। राम यानि जीवन का सर्वोच्च चरित्र। राम यानि सत्य और पराक्रम का संगम। राम यानि धर्मपथ पर चलने वाला व्यक्ति। राम यानि जनता के सुख को सर्वोपरि रखने वाला। राम यानि धर्म और क्षमा का दरिया। राम यानि ज्ञान और विवेक की पराकाष्ठा। राम यानि कृतज्ञता का सर्वोच्च उदाहरण। राम यानि श्रेष्ठ संगति का चयन। राम यानि विनम्रता में महाबल। राम का अर्थ सत्य का अडिग संकल्प। पीएम मोदी ने कहा कि अगर हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है, तो हमें अपने भीतर राम को जगाना होगा। इस संकल्प के लिए आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
    Next Article पुटूआगढ़ जंगल में मिले युवक के शव पर बवाल, 5 घंटे जाम रहा कोयल पुल
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र

      January 11, 2026

      जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य

      January 11, 2026

      कोर्ट के आदेश पर पांच दुकानों पर चला बुलडोजर

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
      • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
      • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version