रांची। दिल्ली की जेल में बंद झारखंड के चार बंदियों को औपबंधिक जमानत मिल गयी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जेलों से बंदियों का बोझ को कम करने के दौरान दिल्ली में जिन चार बंदियों को औपबंधिक जमानत मिली है, उन्हें ले जाने की कोई सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए दिल्ली में झारखंड के स्थानिक आयुक्त ने राज्य के मुख्य नोडल अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह से पत्राचार किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि चारों कैदियों को निजी वाहन से भेजना संभव नहीं है। पूरे देश में फंसे प्रवासी मजदूरों व छात्र-छात्राओं की वापसी के लिए चल रहे श्रमिक विशेष ट्रेन से ही इन बंदियों को भी ले जाने की व्यवस्था की जाय, ताकि ये अपने घर पहुंच सकें।
दिल्ली जेल में बंद झारखंड के चार लोगों को जमानत
Related Posts
Add A Comment