रामगढ़। लॉक डाउन ने शिक्षा व्यवस्था के सुधार के बड़े मौके दिए हैं। अब इस मौके को हथियार बनाकर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके संकेत मंगलवार की शाम रामगढ़ पहुंचे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद जब स्कूल खुलेंगे तो 7 घंटे पढ़ाई होगी। इससे पहले 5 घंटे ही सरकारी विद्यालय चलते थे। शिक्षा मंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बच्चों को अगले का क्लास के लिए प्रमोट कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूचना से छात्रों को अवगत करा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। हमारा देश 70 साल पहले आजाद हो गया। झारखंड प्रदेश को बने 20 साल हो गए। लेकिन सरकारी विद्यालयों की स्थिति आज भी दशकों पुरानी है। अब अधिकारियों को इस पर ध्यान देना होगा कि सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन को किस तरीके से बढ़ावा दिया जाए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



