Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»निजी परिवहन व्यवस्था से लौट रहे मजदूरों को खर्च का भुगतान करे सरकार: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    निजी परिवहन व्यवस्था से लौट रहे मजदूरों को खर्च का भुगतान करे सरकार: सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांच। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों में अनिश्चितता का माहौल समाप्त कर लौटने की सुनियोजित परिवहन व्यवस्था की सूचना मजदूरों तक पहुंचाये कि वे कब और कैसे लौट सकेंगे। दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि ट्रकों, बसों और अन्य गाड़ियों से घर लौट रहे मजदूरों को सरकार लौटने में उनके द्वारा खर्च की गयी राशि का भुगतान करे। देश के कई जगहों से निजी खर्च पर झारखंड के मजदूर जत्थे में वापस हो रहे हैं। इसमें एक-एक मजदूर को दो से पांच हजार रुपये वहन करना पड़ रहा है। कई मजदूर घर से पैसे मंगाकर वापस लौट रहे हैं। घर के लोग कर्ज लेकर पैसे भेज रहे हैं। इसलिए सरकार को इस मामले में संवेदनशील तरीके से आगे बढ़कर उनकी वापसी का खर्च उठाना चाहिए। साथ ही सरकार ये सूचनाएं सार्वजनिक करे कि कहां से और किन तारीखों को प्रवासी मजदूर लौट सकेंगे। कब-कब किन स्टेशनों से रेलगाड़ियां चलने की अनुमति दी गयी हैं। सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि खुद सरकार ने इसकी जानकारी दी है कि लगभग सात लाख प्रवासी मजदूरों ने घर लौटने के लिए निबंधन कराया है। विभिन्न समाचार माध्यमों से जो जानकारी मिल रही है उस मुताबिक अब तक डेढ़ लाख ही लोग घर लौट सके हैं। जाहिर है अब भी साढ़े पांच लाख लोग देश के दूसरे हिस्सों में फंसे हैं। लॉकडाउन की वजह से उनके सामने रहने-खाने की दिक्कतें ज्यादा हो गयी हैं।

    राज्य सरकार को योजनाबद्ध तरीके से उनके भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें झारखंड आने वाली हैं। सरकार को इसकी सूचना जारी करनी चाहिए। मजदूरों को भी समय-समय पर सूचित करना चाहिए, ताकि मजदूर घबराहट और बेचेनी के बीच जैसे-तैसे घर वापसी के लिए नहीं निकलें। उन्होंने कहा है कि सरकार मजदूरों को यह भी बताये कि आने वाले किस दिन ट्रेन किस स्टेशन से चलेगी, ताकि बाहर फंसे मजदूर आश्वस्त हो सकें कि उनकी वासपी की बारी भी सुनिश्चित है। यह सुनिश्चित नहीं होने से मजदूर सड़कों पर निकल जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां जिले में भी मिला कोरोना पोजिटिव मरीज, कोल्हान की तीनों जिले में अब कोरोना
    Next Article संकट में भी दोहन का कोई मौका नहीं छोड़ रही सरकार : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version