Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीएम हेमंत सोरेन ने कहा सब्र रखें : सबको घर वापस लायेगी सरकार
    Breaking News

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा सब्र रखें : सबको घर वापस लायेगी सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रोजगार सृजन के लिए आंतरिक क्षमता का होगा पूरा इस्तेमाल
    • सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक

    रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रवासी मजदूरों और छात्रों की झारखंड वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक लॉकडाउन की वजह से फंसे सभी लोगों को वापस नहीं लेकर नहीं आते हैं। मुख्यमंत्री ने आवास में मंत्रिमंडल की उपसमिति और पदाधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर हो रहे बदलाव को लेकर बनायी जा रही कार्ययोजना की जानकारी देने के साथ मंत्रियों से सुझाव भी लिये। वहीं पदाधिकारियों से इससे निपटने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा से भी फंसे छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं अन्य राज्यों में फंसे विद्यार्थियों और वेल्लोर समेत दूसरे राज्यों के अस्पतालों में इलाज कराने गये झारखंड के मरीजों को लाने की दिशा में भी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

    उद्योग-धंधे से 75 फीसदी को रोजगार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद चुनौतियां बढ़ेंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए अलग-अलग वृहद कार्ययोजना बनायी जा रही है। राज्य के सभी उद्योग-धंधों का आंकलन किया जा रहा है। इन उद्योग धंधों में लगभग 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित करने के लिए सरकार कदम उठायेगी।

    मनरेगा का बढ़ेगा बजट, सभी को जॉब कार्ड
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में मजदूरों के वापस लौटने पर उनके सामने रोजगार सबसे बड़ी समस्या होगी। इसके तहत मनरेगा का बजट बढ़ाया जायेगा। इसमें नयी योजनाओं को शामिल किया जायेगा और मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा जायेगा।

    निजी अस्पताल नहीं खुले, तो निबंधन रद्द
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज को लेकर टेलीमेडिसीन की सुविधा शुरू की जा रही है। इ-संजीवनी की शुरूआत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि अभी भी ज्यादा निजी अस्पताल और नर्सिंग होम बंद हैं। इस बाबत निजी अस्पताल के संचालकों को चेतावनी दी गयी है कि वे अपने अस्पताल को खोलें, वरना उनका निबंधन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
    हवाई जहाज से भी फंसे लोगों को लाने पर विचार
    मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से लाने की कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। पहले चरण में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ ओर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों से मजदूरों को बस से वापस लाया जायेगा। यहां लगभग 34 हजार झारखंड के मजदूर फंसे हुए हैं। इनकी पूरी सूची तैयार कर ली गयी है। जहां कम संख्या में लोग फंसे हैं, उन्हें हवाई जहाज से लाने पर भी सरकार विचार कर रही है। बताया कि अंतरराज्यीय और अंतर जिला आवागमन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अंतर्गत जो लोग अपने वाहन से आना चाहेंगे, उन्हें संबंधित जिलों के उपायुक्त द्वारा पास निर्गत किया जायेगा।

    इनकी रही मौजूदगी
    मंत्री रामेश्वर उरांव, चंपाई सोरेन, बन्ना गुप्ता और सत्यानंद भोक्ता के अलावा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नीतिन मदन कुलकर्णी और प्रधान सचिव अविनाश कुमार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेवी खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाएगी
    Next Article देवघर के दो संदिग्धों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version