महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भी एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है

देश में लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों के साथ दुर्घटना की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित कलंबोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवी मुंबई के कामोठे पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ निरीक्षक बाबासाहेब तुपे ने बताया की नवी मुंबई के कलंबोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में छह प्रवासी मजदूर घायल हो गए। घायलों में से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version