Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»फ्लाइट में चढ़ने से पहले इन नियमों का करना होगा पालन
    ताजा खबरें

    फ्लाइट में चढ़ने से पहले इन नियमों का करना होगा पालन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों और किरायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उड़ान शुरू होने के दिन से अगले तीन महीने तक के लिए किराए फिक्स कर दिए गए हैं। दिल्ली-मुंबई का 90-120 मिनट की उड़ान का मिनिमम किराया 3 हजार 500 रुपए और मैक्सिमम 10 हजार रुपए होगा। पुरी ने बताया कि शुरुआत में एक तिहाई उड़ानें ही चलेंगी, सही लगा तो 10-15 फीसदी और बढ़ा देंगे। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पैसेंजर और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर भी जारी कर दिया है। इसमें 14 साल तक के बच्चों को छोड़ बाकी सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना जरूरी होगा।

    सिविल एविएशन सेकेट्री प्रदीप सिंह खरौला ने बताया कि 40% सीटें प्राइस बैंड के मिडपॉइंट के कम प्राइस पर बेची जाएंगी। उन्होंने उदाहरण दिया कि 3,500 से 10 हजार के प्राइस बैंड का मिडपॉइंट 6,700 रुपए होता है। यानी इस प्राइस बैंड में 40% सीटें 6,700 रुपए से कम प्राइस पर बुक करनी होंगी।

    टर्मिनल बिल्डिंग में एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। जूते-चप्पलों को डिसइन्फेक्ट करने के लिए एंट्रेस पर ब्लीच में भीगे मैट या कारपेट रखे जाएंगे। जरूरत नहीं होने पर डिपार्चर और अराइवल एरिया में ट्रॉली नहीं मिलेगी। जरूरतमंदों को पहले से सैनेटाइज व्हील चेयर मिलेगी।

    मास्क-ग्लव्ज के बिना एंट्री नहीं। आरोग्य सेतु एप में रेड स्टेटस हुआ तो एंट्री नहीं मिलेगी। एप सपोर्टिंग फोन नहीं है तो कोरोना के लक्षण नहीं होने का सेल्फ डिक्लेरेशन दे सकेंगे। सिर्फ एक चेक-इन बैग और एक केबिन बैग की इजाजत होगी।

    फ्लाइट से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें। जो पहले से वेब चेक-इन करके आएंगे, उन्हें ही एंट्री मिलेगी। बैगेज टैग/आइडेंटिफिकेशन नंबर भी डाउनलोड प्रिंट कर बैग पर चिपकाना होगा।

    बैगेज सैनेटाइज किया जाएगा। एंट्री पर 60 मिनट में बैगेज ड्रॉप और चेक इन फॉर्मेलिटी पूरी होगी। बैगेज ड्रॉप पर ई-रिसीप्ट मिलेगी। बोर्डिंग पास तभी जारी होगा, जब यात्री यह डिक्लेरेशन देंगे- मैं कंटेनमेंट जोन में नहीं रहता। मुझे बुखार/खांसी/सांस की दिक्कत नहीं है। मुझे क्वारेंटाइन में नहीं रखा गया था। अगर मुझे ये सिम्पटम दिखेंगे तो मैं हेल्थ अथॉरिटी को बताऊंगा। मैं कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। मैं नियमों के मुताबिक ट्रैवल करने के लिए एलिजिबल हूं। एयरलाइंस के मांगने पर मैं अपना फोन नंबर/ कॉन्टैक्ट डिटेल्स देने के लिए तैयार हूं। मैं जानता हूं कि अगर मैं ऊपर बताए पैमानों को पूरा किए बिना यात्रा कर रहा हूं तो मुझ पर कार्रवाई होगी। (एक PNR पर एक से ज्यादा यात्री हैं तो माना जाएगा कि डिक्लेरेशन सभी की तरफ से है|

    सोशल डिस्टेंसिंग : कुर्सियों पर लिखा मिलेगा- नॉट फॉर यूज। फूड आउटलेट पर पार्सल मिलेंगे। बोर्डिंग सिटिंग एरिया में जिस आर्डर बैठेंगे उसी आर्डर में बोर्डिंग गेट जाएंगे। एयरक्राफ्ट में बैच में एंट्री। फ्लाईट में खाना नहीं मिलेगा। अपना खाना भी नहीं ले जा सकेंगे। पानी की बोतल सीट पर ही मिलेगी।

    प्लेन से इकट्ठे बाहर नहीं आ सकेंगे। जो यात्री ट्रांजिट में हैं, उन्हें ट्रांजिट एरिया से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। कोरोना के लक्षण मिले तो यात्री को टर्मिनल बिल्डिंग के आइसोलेशन एरिया में ले जाएंगे। फ्लाइट बुकिंग के लिए जो नए नियम बनाए गए हैं।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और बंगाल में आए चक्रवात अम्फान से प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
    Next Article एफएम रेडियो सेक्टर को जिंदा रखने के लिए सरकार से गुहार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version