मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने गंभीर रूप ले लिया है। अब यहां कोरोना की वजह से हर 2 दिनों में 100 लोगों की मौत हो जा रही है। राज्य में Covid-19 के 27 हजार 524 केस सामने आ चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या एक हजार को पार कर 1019 तक पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बावजूद इतनी संख्या में नए केस सामने आने और मृतकों की संख्या बढ़ने से अब सवालिया निशान लग गया है। राज्य में 9 मार्च को पहला केस रिपोर्ट होने के बाद मृतकों की संख्या 100 तक पहुंचने में 33 दिन लग गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़ी है। मृतकों की संख्या 800, 900 और अब एक हजार की संख्या तक पहुंचने में महज 2-2 दिन का समय लगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version