कोलकाता । जानलेवा महामारी कोरोना की एंट्री अब पश्चिम बंगाल कैबिनेट में भी हो गई है। राज्य के अग्निशमन मंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बसु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार रात को ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि वह अब भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं और चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही एकांतवास क्वॉरेंटाइन में है। इसके साथ ही उनकी पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों की रिपोर्ट आ गई है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी एकांतवास में रखा गया है। सभी के नमूने जांचे जा रहे हैं।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि उनके घर काम करने वाली एक नौकरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
इसके बाद एहतियात बरतते हुए मंत्री ने भी अपनी जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पहले ही दक्षिण 24 परगना के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version