नई दिल्ली. भारतीय नौसेना में पिछले महीने कोरोना संक्रमण के 38 मामले सामने आए थे। अब इनमें से 12 नौसैनिकों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि 26 का इलाज चल रहा है। कोरोना की स्थिति काबू में आने के बाद नौसेना खाड़ी देशो में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तैयार है। शनिवार को वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार ने कहा कि सीडीएस और विदेश मंत्रालय के बीच सहमति बनने के बाद इस ऑपरेशन के लिए 14 पोत स्टैंडबाय पर हैं।

वाइस चीफ एडमिरल ने बताया कि ऑपरेशन में पश्चिमी नेवल कमांड के 4 जहाजों, पूर्वी नेवल कमांड के 4, दक्षिणी कमांड के 3 और अंडमान निकोबार कमांड के 3 पोत लगाए जाएंगे। नौसेनिकों को पूरी प्रकिया समझाई जा चुकी है। उन्हें वापस लाए जाने वाले लोगों से मिलने की अनुमति नहीं होगी। सेलिंग के लिए सिर्फ जरूरी क्रू मेम्बर्स ही जहाज पर होंगे। अगर कोई पॉजिटिव होता है तो उसे जहाज पर ही आइसोलेट किया जाएगा। जहाज पर सवार होने से पहले सभी लोगों की स्क्रीनिंग होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version