कोविड-19 महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू बंद की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में फंसे करीब चार लाख प्रवासियों ने अपने गृह राज्य जाने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया।
प्रशासन अब तक 65,000 लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए यातायात की व्यवस्था कर चुका है। बुधवार को करीब 25 ट्रेनें दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुई। इनसे करीब 37,500 श्रमिकों को उनके गृह राज्य भेजा गया। इनमें से 11 ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार रवाना हुई हैं।
एक सरकारी बयान के अनुसार, ” करीब चार लाख लोगों ने दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर दिल्ली से अपने गृह राज्य जाने के लिए पंजीकरण कराया।
अब तक करीब 65,000 लोगों को गृह राज्य पहुंचाने की व्यवस्था की जा चुकी है।”
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर अगले चार दिनों में 262 ट्रेनों की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा, ” करीब 65,000 लोगों को घर भेजा जा चुका है। हम अन्य राज्यों से भी अनुमति मांग रहे हैं।