Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भानु प्रताप शाही के “कोरोना की दुकान है हिंदपीढ़ी” वाली टवीट के बाद राजनीतिक टकरार
    Breaking News

    भानु प्रताप शाही के “कोरोना की दुकान है हिंदपीढ़ी” वाली टवीट के बाद राजनीतिक टकरार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने राजधानी के हिंदपीढ़ी मुहल्ले को कोरोना की दुकान कहा। ये बातें उन्होंने टिवटर पर कहीं। इसकी आलोचना भी शुरू हो गयी है। कांग्रेस ने भी इसे आड़े हाथों लिया है। इस टवीट के माध्यम से विधायक भानु प्रताप शाही ने सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया है। विधायक भानु प्रताप शाही ने ट्विटर पर लिखा है कि कोरोना की दुकान हिंदपीढ़ी को बंद नहीं करा पा रही हेमंत सरकार, तो राज्य कैसे चला पायेगी। इस बात की चिंता है, ये आपकी कमजोरी है या मजबूरी। भानु प्रताप शाही के इस टवीट के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया कांग्रेस ने दी है। साथ ही भाजपा नेताओं को कोरोना की जंग में सहायक बनने की नसीहत भी कांग्रेस नेताओं ने दी है।

    सांप्रदायिक जहर घोल रही भाजपा: आलोक दुबे

    कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि हिंदपीड़ी इलाके को कोरोना की दुकान बताने वाले भाजपा विधायक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इस आपातकाल के समय में भी भाजपा सांप्रदायिक जहर घोलने से बाज नहीं आ रही है। सच तो यह है कि पूरे देश में भाजपा सांप्रदायिक वायरस फैला रही है। कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी के दौरान अपने घर में बैठकर मक्खन-रोटी तोड़ने वाले भानु प्रताप शाही को यह भी बताना चाहिए कि संकट में पड़े प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के लिए ओछी और घटिया राजनीति के तहत उन्होंने अपने आवास में धरना देने को छोड़ कर ऐसा कौन सा काम किया है, जिससे राज्य की जनता उन पर भरोसा करे। आलोक दुबे ने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि देश के विभिन्न हिस्सों में श्रमिकों और छात्रों को वापस लाने के नाम पर रेलवे द्वारा मुनाफा कमाने के खिलाफ भानु प्रताप शाही को आवाज उठानी चाहिए थी। महामारी के इस दौर में भाजपा के सांप्रदायिक चरित्र एवं घटिया राजनीति को देश एवं झारखंड कभी माफ नहीं करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड से मिटेगा पलायन का कलंक : हेमंत
    Next Article संभावना सेठ को अचानक 24 घंटे में दोबारा कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version