नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। गिरिराज ने कांग्रेस पर कोरोना पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल को फसल पहचानने की क्षमता नहीं है। गिरिराज ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया की तानाशाह किम जोंग उन की तरह हैं। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी किम जोंग की तरह बात कर रही हैं। बता दें कि ममता ने केंद्र सरकार के घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज को जीरो करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इसमें आम लोगों और किसानों के लिए कुछ नहीं है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



