Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लद्दाख सीमा तनाव पर बोले राजनाथ सिंह- समाधान के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर वार्ता जारी
    देश

    लद्दाख सीमा तनाव पर बोले राजनाथ सिंह- समाधान के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर वार्ता जारी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2020Updated:May 31, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जहां एक तरफ भारत और चीन के सैनिक तनावपूर्ण सीमा विवाद में उलझे हुए हैं, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में भारत के गौरव को धूमिल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि गतिरोध को दूर करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर द्विपक्षीय वार्ता जारी है। वही, गतिरोध दूर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मध्यस्थता की पेशकश के बारे में पूछने पर शनिवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर को शुक्रवार को हुई बातचीत में बताया कि भारत और चीन के बीच समस्याओं को कूटनीतिक एवं सैन्य स्तरों पर वार्ता के माध्यम से सुलझाने के लिए वर्तमान में एक व्यवस्था बनी हुई है।

    बता दें कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा था कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए तैयार हैं, इच्छुक हैं और सक्षम हैं। यही नहीं उन्होंने बृहस्पतिवार को भी यह पेशकश की। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने दो दिन पहले पेशकश को परोक्ष रूप से खारिज कर दिया लेकिन सिंह पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से बात की है।

    दरअसल, राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम से कहा, ‘मेरी कल अमेरिका के रक्षा मंत्री से बात हुई। मैंने उनसे कहा कि हमारे पास पहले से व्यवस्था बनी हुई है जिसके तहत भारत और चीन के बीच किसी भी समस्या को सैन्य एवं कूटनीतिक वार्ता के माध्यम से सुलझाया जाता है।’ यह पूछने पर कि क्या इस मुद्दे पर चीन भारत पर दबाव डाल सकता है, तो रक्षा मंत्री ने कहा, ‘आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते।’ बता दें कि वह चीन के साथ सीमा गतिरोध के समाधान के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को भारत द्वारा खारिज किए जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को सुलझाने का प्रयास जारी है।

    उन्होंने कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम भारत के गौरव को किसी भी स्थिति में धूमिल नहीं होने देंगे। भारत पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की स्पष्ट नीति का पालन कर रहा है और यह नया रुख नहीं है। हम लंबे अरसे से इसका पालन कर रहे हैं। कभी-कभी चीन के साथ विवाद उत्पन्न हो जाता है। यह पहले भी हुआ है।’

    इसके अलावा राजनाथ सिंह ने 2017 के डोकलाम मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी स्थिति काफी तनावपूर्ण प्रतीत हो रही थी, लेकिन हम पीछे नहीं हटे। अंतत: हमने स्थिति का समाधान कर लिया। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि चीन भी पूर्वी लद्दाख में कूटनीतिक वार्ता के माध्यम से सीमा मुद्दे का समाधान करना चाहता है और वास्तविक नियंत्रण रेखा के बारे में दोनों पक्षों की अलग-अलग धारणा के कारण घुसपैठ होती है। उन्होंने कहा, ‘भारत यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि तनाव नहीं बढ़े। इसका समाधान सैन्य एवं कूटनीतिक स्तरों पर वार्ता के माध्यम से होना चाहिए। दोनों देशों के बीच सैन्य एवं कूटनीतिक स्तरों पर वार्ता जारी है।’

    जानकारी के लिए बता दें कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख के पैगोंग सो, गलवान घाटी, डेमचक और दौलत बेग ओल्डी में तीन हफ्ते से अधिक समय से तनाव जारी है। पैगोंग सो के आसपास फिंगर इलाके में एक मुख्य सड़क निर्माण के अलावा गलवान घाटी में डारबुक-श्याओक-दौलत बेग ओल्डी के बीच सड़क निर्माण पर चीन के कड़े विरोध के बाद गतिरोध शुरू हुआ। सैन्य सूत्रों ने बताया कि चीन भी फिंगर इलाके में एक सड़क बना रहा है जो भारत को स्वीकार्य नहीं है।

    सूत्रों ने बताया कि चीन के आक्रामक रवैये का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने भी पूर्वी लद्दाख में अपने सैनिकों, वाहनों और तोपों की संख्या बढ़ाई दी है। पूर्वी लद्दाख में पांच मई की शाम को चीन और भारत के करीब 250 सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई जो अगले दिन भी जारी रही, जिसके बाद दोनों पक्ष अलग हुए। बहरहाल, गतिरोध जारी रहा।उत्तर सिक्किम में नौ मई को इसी तरह की घटना होने के बाद पैगोंग सो यह घटना हुई।

    बता दें कि भारत और चीन की सेना के बीच डोकलाम में 2017 में 73 दिनों तक गतिरोध जारी रहा। भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबा वास्तविक नियंत्रण रेखा है। चीन अरूणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है जबकि भारत इसका विरोध करता है। दोनों पक्ष इस बात से सहमत हैं कि सीमा विवाद का अंतिम समाधान होने तक यह आवश्यक है कि सीमावर्ती इलाके में शांति और धैर्य बनाए रखा जाए।

    जहां एक तरफ भारत और चीन के सैनिक तनावपूर्ण सीमा विवाद में उलझे हुए हैं, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में भारत के गौरव को धूमिल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि गतिरोध को दूर करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर द्विपक्षीय वार्ता जारी है। वही, गतिरोध दूर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मध्यस्थता की पेशकश के बारे में पूछने पर शनिवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर को शुक्रवार को हुई बातचीत में बताया कि भारत और चीन के बीच समस्याओं को कूटनीतिक एवं सैन्य स्तरों पर वार्ता के माध्यम से सुलझाने के लिए वर्तमान में एक व्यवस्था बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानें क्या है ये सम्मेलन जिसमें भारत को शामिल करना चाहते हैं ट्रंप
    Next Article भट्टा स्वामी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारी,उपचार के दौरान हुई मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version