Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण की तीव्रता का अधिक खतरा : डॉ आशुतोष गुप्ता
    Breaking News

    धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण की तीव्रता का अधिक खतरा : डॉ आशुतोष गुप्ता

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रयागराज । फेफड़ों में कैंसर का मुख्य कारण धूम्रपान है। फेफड़ों के दो तिहाई कैंसर इसी वजह से होते हैं। धूम्रपान में पैदा होने वाले धुएं की चपेट में लोग अनजाने आ जाते हैं और परोक्ष धूम्रपान के शिकार हो जाते हैं। परोक्ष धूम्रपान से भी फेफड़े के कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। धूम्रपान करने वालों को कोरोना वायरस के संक्रमण की तीव्रता का अधिक खतरा होता है।
     
    यह बातें इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के वैज्ञानिक सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने शनिवार को ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर एएमए में संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि धूम्रपान सांस की बीमारियों जैसे कि सीओपीडी का मुख्य कारण है। इसमें फेफडे़ में मवाद युक्त द्रव जमा हो जाता है जिससे लगातार दर्द, खांसी एवं सांस में तकलीफ रहती है। जो लोग धूम्रपान की शुरूआत कम उम्र से करते हैं, उनका फेफड़े का विकास बाधित हो जाता है जिससे हमेशा सांस की तकलीफ बनी रहती है। दमा के रोगी अगर धूम्रपान करते हैं तो उनको दमा के दौरे पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। धूम्रपान का सेवन बन्द करने से सांस की बीमारियॉ ठीक होनी शुरू हो जाती है और लक्षणां में काफी आराम मिल जाता है। उन्होंने बताया कि टीबी के रोगी अगर धूम्रपान करते हैं तो उनको सांस सम्बन्धित तकलीफें ज्यादा होती है तथा उनकी मौत होने की संभावना बढ़ जाती है। 
     
    एएमए अध्यक्ष डॉ. राधारानी घोष ने बताया कि जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं या जिनके घर में पुरूष धूम्रपान करते हैं इसका परोक्ष असर छोटे बच्चों पर भी पड़ता है। उनके फेफड़े का विकास बाधित हो जाता है एवं उनको दमा, निमोनिया, ब्रान्काइटिस एवं फेफड़े का इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। पूरी दुनिया में परोक्ष धूम्रपान से हर वर्ष एक लाख 65 हजार बच्चों की मौत 5 वर्ष पहले हो जाती है। उन्होंने बताया कि तम्बाकू का धुआं घर एवं सार्वजनिक इमारतों में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है। तम्बाकू में सात हजार रासायनिक पदार्थ होते हैं जिसमें से 69 पदार्थों द्वारा कैंसर होने का पता चला है। यह प्रदूषण दिखायी नहीं देता परन्तु धूम्रपान का धुआं पांच घंटे तक आसपास रहता है, जिससे इन स्थानों पर रहने वाले व्यक्तियों को कैंसर एवं सांस के रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
     
    एएमए सचिव डॉ. राजेश मौर्य ने सभी सदस्यों से अपील की और कहा कि विभिन्न तरीकों से तम्बाकू के हानिकारक उपायों की जानकारी सभी को दें। सोशल मीडिया द्वारा तम्बाकू कम्पनियां बाजार में अपने उत्पाद को आकर्षक तरीके से पैकिंग के माध्यम से लोगो को लुभाने के लिए तथा तम्बाकू को च्वइंगम के रूप में प्रचारित करते हैं। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने की आवश्यकता है। जानी-मानी हस्तियों, मीडिया, अभिभावकों व अध्यापकों के माध्यम से नई पीढ़ी को गुमराह करने वाले विज्ञापनों से अवगत कराकर तम्बाकू से सुरक्षा प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविहिप ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर हटवाने को जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन
    Next Article विधायक बंधु तिर्की ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
    azad sipahi

    Related Posts

    झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान

    October 20, 2025

    रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

    August 1, 2025

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    July 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version