आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में रोज खाने-कमानेवालों को चिन्हित कर उन्हें 5,000 की आर्थिक मदद देने की पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना ने सभी तबके के लोगों की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस महामारी से रोज कमाने-खानेवाला तबका बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस तबके में दर्जी, धोबी, नाई, लोहार, रिक्शा चालक और फूलवाले शामिल हैं। लॉकडाउन के कारण इस तबके का व्यवसाय ठप है। ऐसे में राज्य सरकार इनकी सहायता करे। बाबूलाल ने कहा कि कर्नाटक जैसे कई राज्यों में सरकार ने इनकी मदद के लिए 5000 रुपये की आर्थिक मदद और अन्य लाभ देने का ऐलान किया है। झारखंड में भी ऐसे तबके को चिन्हित कर 5000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान करना चाहिए। ये सभी तबके राज्य और समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे में इनकी सुध लेना सरकार का दायित्व है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



