Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News

    हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । अहमदाबाद सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर गुजरात हाईकोर्ट द्वारा शनिवार को की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। विपक्षी पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जिस राज्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आते हैं और जहां के संसदीय क्षेत्र (गांधीनगर, अहमदाबाद) से गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंचे हैं वहां के अस्पताल के हालात काफी बदतर है। उन्होंने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि जो अस्पताल नहीं चला सकते वो देश कैसे चलाएंगे।

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना संकट को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रांत और गृहमंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर-अहमदाबाद का हाल भी काफी खस्ता है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कोरोना की वजह से हुई मौतों के 45 प्रतिशत मामले अहमदाबाद सिविल अस्पताल से हैं। इस अस्पताल में कोविड-19 से बीते शुक्रवार तक 377 मरीजों की जान चली गई, जो इस अविध में सभी अस्पतालों में हुई 638 मौतों में एक बड़ा आंकड़ा है।

    सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट ने भी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की दशा को ‘दयनीय’ बताते हुए अस्पताल को ‘कालकोठरी’ की संज्ञा दी है। कोर्ट ने यहां तक कहा कि यह ‘भूमिगत जेल’ से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की तुलना टाइटेनिक जहाज से की जा सकती है, जो भव्य तो है लेकिन लोगों की जान नहीं बचा सकता।

    उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर गुजरात हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला और न्यायमूर्ति आईजे वोरा की खंडपीठ ने कहा कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल की हालत काफी निराशाजनक और दुखद है। आज की तारीख में सिविल अस्पताल की दशा दयनीय है। उन्होंने कहा कि यह सिविल अस्पताल मरीजों के उपचार के लिए है लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि वर्तमान में कालकोठरी जैसा है या यूं कहें कि उसे भी बदतर। दुर्भाग्य से गरीब और बेसहारा मरीजों के पास विकल्प नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में विमान सेवा शुरू करना खतरनाक : अनिल देशमुख
    Next Article क्वारंटाइन सेंटर में नहीं परोसा मुर्गा और मछली, तोड़ दिया आशा वर्कर का हाथ
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version