रांची। झारखंड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा लॉक डाउन में जरूरतमंदों को अपने सम्बद्ध संस्था व सदस्यों के सहयोग से रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में नियमित रूप से राशन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। चेंबर ने बुधवार को रांची जिला प्रशासन एवं राउंड टेबल इंडिया रांची चैप्टर के संयुक्त प्रयास से संचालित सीएम किचन से जुडकर 1000 किलो चावल, 210 किलो दाल एवं 500 किलो आलू जरूरतमंदों को दिया। इस आशय की जानकारी चेंबर महासचिव धीरज तनेजा ने दी। उन्होंने कहा कि देश में चल रही इस विपदा में कोई भी झारखंडवासी भूखा न रहे, इस उद्देश्य से चेंबर द्वारा अपने सदस्यों के सहयोग से क्षेत्रवार राशन पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। मोरहाबादी में संचालित सीएम किचन हाउस के पास चेंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version