Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»अंतिम सांसे गिन रही कोरोना संक्रमित मां के लिए बेटे ने गाया- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…..
    अन्य खबर

    अंतिम सांसे गिन रही कोरोना संक्रमित मां के लिए बेटे ने गाया- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई…..

    shivam kumarBy shivam kumarMay 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हो रही है. हर दिन रिकॉर्ड तोड़ संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं संक्रमित मरीजों की मौतों की बढ़ती संख्या से लोग दहशत हैं. जिन परिवारों के किसी अपने को कोरोना ने निगल लिया वे बेबसी और लाचारी के आंसू बहा रहे हैं. वहीं कुछ कोरोना वारियर्स इन परिवारों की बेबसी को साझा कर रहे हैं ताकि इनकी दुख-तकलीफ का हर कोई साथी बन सके.

     

    महिला डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित मरीज के बेटे को किया था वीडियो कॉल

    कोलकात्ता में भी एक महिला डॉक्टर दीपशिखा घोष ने ऐसा ही कुछ वाकया अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. दरअसल डॉक्टर दीपिका ने अपने ट्विटर पर लिखा, ” आज अपनी शिफ्ट पूरी करने से ठीक पहले मैंने कोरोना की वजह से अपनी अंतिम सांसे गिन रही एक 47 वर्षीय महिला के 25 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया. हम अपने अस्पताल में अक्सर ऐसा करते हैं ताकि किसी की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर सकें. इस दौरान महिला के बेटे ने पहले अपनी मां का हाल-चाल पूछा और फिर मुझसे कुल पल मांगे और वीडियो कॉल पर ही अंतिम सांसे गिन रही अपनी मां के लिए किशोर कुमार का एक गाना गाना शुरू कर दिया.

    बेटे ने अंतिम सांसे गिन रही मां के लिए गाया गाना

    अपने अगले ट्वीट में क्रिटिकल केयर डॉक्टर दीपशिखा ने लिखा कि, ” कोरोना संक्रमित महिला के बेटे ने अपनी मां को वीडियो कॉल के जरिए देखते हुए गाना गाया- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई… मैं फोन लेकर उसे और उसकी मां को देखती रही. नर्से भी वहां आकर चुपचाप खड़ी हो गईं. महिला का बेटा गाना गाते-गाते फूट-फूटकर रो पड़ा और मुझे थैंक्यू बोलकर उसने फोन रख दिया. वो पल बेहद भावुक कर देने वाला था. मैं और सभी नर्से वहीं आंखों में आंसू लिए हुए खड़ी रहीं और डायलिसिस यूनिट का अलार्म बजने पर सभी अपने-अपने मरीजों के पास चले गए. इस गाने का मतलब हम सभी के लिए पूरी तरह बदल गया.’

    डॉक्टरों का ट्वीट मिनटों में वायरल

    डॉक्टर का ये ट्वीट मिनटों में वायरल हो गया, पहले दस ने, फिर सैकड़ों और अंत में हजारों ने डॉक्टर के गैस्चर की सराहना की और उन्हें एक मार्मिक विदाई शेयर करने के लिए धन्यवाद दिया जिसे कोविड रोगियों के कितने ही शोक संतप्त परिवारों ने मिस किया था. गुरुवार शाम तक पोस्ट को 10,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया था, लगभग 40,000 लाइक्स और 1,500 से अधिक कमेंट्स किए गए.

    पिछले अप्रैल से कोविड आईसीयू में ड्यूटी कर रहीं डॉक्टर घोष ने इस दूसरी लहर के दौरान कई संक्रमित मरीजों की मौत होते हुए देखी है उन्होंने 20 और 30 के युवा मरीजों को मरते देखा है. उन्होंने उस मार्मिक क्षण में गीत के बारे में कुछ ऐसा कहा जो उन भावनाओं को उजागर करता है जो उनके भीतर लंबे समय से बंद थीं.

    “मुझे बाद में पता चला कि यह उनका पसंदीदा गाना था. मैंने भी, आर डी बर्मन द्वारा रचित गीत को पहले भी कई बार सुना हैलेकिन अब, मुझे और बाकी टीम के लिए जो उस दिन ICU में मौजूद थे, यह गाना उसमां और उसके बेटे का होगा.

    वीडियो कॉल के 12 घंटे बाद ही मरीज का निधन हो गया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRedmi Note 10S स्मार्टफोन और Redmi Watch भारत में लॉन्च, जानिए इनके शानदार फीचर्स और कीमत
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम-किसान’ की 8वीं किस्त जारी की
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे

      June 4, 2026

      महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
      • म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे
      • बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version