Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अच्छी खबर : हेमंत सरकार का प्रयास रंग लाया, संक्रमण की दर गिरी
    Jharkhand Top News

    अच्छी खबर : हेमंत सरकार का प्रयास रंग लाया, संक्रमण की दर गिरी

    bhanu priyaBy bhanu priyaMay 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रशांत झा
    रांची। करीब एक महीने बाद झारखंड के लिए अच्छी खबर आयी है। हेमंत सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से कोरोना की स्थिति में सुधार दिखने लगा है। राज्य में संक्रमितों की दर 20 प्रतिशत से घट कर नौ फीसदी पर आ गयी है। इसके कारण राज्य के बड़े निजी अस्पतालों पर दबाव कम हो गया है। पिछले सात दिन में बेड और आॅक्सीजन के लिए मारामारी भी काफी कम हो गयी है। एसोसिएशन आॅफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स आॅफ इंडिया (एएचपीआइ) द्वारा जारी आंकड़ों में यह बात कही गयी है।
    संस्था ने कहा है कि लॉकडाउन और सरकार द्वारा की गयी दूसरे उपायों का परिणाम अब सामने आ रहा है। यही कारण है कि अब बड़े निजी अस्पतालों में संक्रमितों की भीड़ नहीं लग रही है। बेड, आॅक्सीजन और आइसीयू के लिए अफरा-तफरी नहीं है। इसका मुख्य कारण सरकारी व्यवस्था में सुधार और सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाया जाना है। संस्था के अनुसार एक महीने में केवल रांची में ही 1147 आॅक्सीजन बेड और पांच सौ से ज्यादा आइसीयू बेड तैयार किये गये हैं। कोरोना संक्रमितों के इलाज में काम आनेवाली दवाओं की आपूर्ति और उपलब्धता में भी काफी सुधार हुआ है। फिलहाल रांची में 2360 आॅक्सीजन युक्त बेड और 810 आइसीयू बेड हैं। 12 अप्रैल तक रांची के निजी और सरकारी अस्पतालों में आॅक्सीजन युक्त बेड सिर्फ 943 और आइसीयू बेड की संख्या 338 थी।

    क्या कहते हैं एएचपीआइ चीफ
    राज्य सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का ही नतीजा है कि राज्य में संक्रमण की दर काफी गिर गयी है। रांची में जहां पहले 17 सौ तक मरीज मिल रहे थे, वहीं अब एक हजार मरीज मिल रहे हैं। लॉकडाउन समेत अन्य उपाय कारगर हो रहे हैं। – योगेश गंभीर, अध्यक्ष
    झारखंड में संक्रमण दर हुई आधी
    पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य में संक्रमण की दर आधी हो गयी है। एक मई को संक्रमण की दर जहां 20.20 फीसदी थी, वहीं सात मई को यह घट कर 12.89 फीसदी रह गयी। रांची, धनबाद और बोकारो में स्थिति सुधरी है, जबकि जमशेदपुर, हजारीबाग और देवघर में नये केस ज्यादा आ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े कदम
    ’राज्य में कोरोना स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए अलग टीम
    ’रांची के दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों का इलाज
    ’निजी अस्पतालों में 70 फीसदी बेड संक्रमितों के लिए रिजर्व
    ’रांची और जमशेदपुर में कोविड सर्किट की शुरूआत
    ’आॅक्सीजन की आपूर्ति के लिए संजीवनी वाहन की शुरूआत
    ’रिम्स में 528 बेड का अस्थायी कोविड अस्पताल शुरू
    ’13 जिलों में संचालित कल्याण विभाग के अस्पतालों को कोरोना सेंटर बनाया
    ’बेड की उपलब्धता और बुकिंग के लिए आॅनलाइन सुविधा

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएमसी से सीखें झारखंड के नगर निगम
    Next Article फैसला : आॅक्सीजन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय टास्क फोर्स
    bhanu priya

      Related Posts

      जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

      December 20, 2025

      रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर

      December 20, 2025

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण
      • जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर
      • Test post title
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version