Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उड़ीसाः चक्रवाती तूफान यास के लैंडफाल में देरी, दोपहर में कर सकता है लैंडफाल
    Breaking News

    उड़ीसाः चक्रवाती तूफान यास के लैंडफाल में देरी, दोपहर में कर सकता है लैंडफाल

    sonu kumarBy sonu kumarMay 26, 2021Updated:May 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात यास का जहां पहले बुधवार तड़के लैंडफाल का अनुमान लगाया जा रहा था, अब उसमें सामान्य विलंब हो रहा है। अब यह दोपहर में लैंडफाल कर सकता है। राज्य के विशेष राहत कमिशनर प्रदीप्त जेना ने एसआरसी कार्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि आईएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात से तूफान के आगे बढ़ने की गति थोड़ी धीमी हो गई है। यह चक्रवात पहले 15 से 17  किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था लेकिन बीती रात से इसके आगे बढ़ने की प्रक्रिया 12 किमी प्रति घंटा हो गयी है। इसी वजह से इसके लैंडफाल में देरी हो सकती है। अब यह दोपहर में लैंडफाल कर सकता है।

    उन्होंने बताया कि आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र के साथ उनकी बातचीत हुई। उनका कहना है कि चक्रवात यास का इंटेनसिफेकेशन हो चुका है तथा और इंटेनसिफिकेशन की संभावना नहीं है। इस कारण  इसके लैंडफाल के समय 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का जो अनुमान लगाया जा रहा था, इससे कम रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि अब 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि धामरा व बालेश्वर के बीच इस चक्रवात के लैंडफाल को लेकर जो अनुमान लगाया गया था उसी के आसपास ही इसके लैंडफाल करने की संभावना है। इसे लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कल रात तक पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। यह कार्य देर रात तक चला था। इसके बारे में ताजा अपडेट थोड़ी देर में जारी किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अभीतक कहीं से अधिक नुकसान की खबर नहीं है । कुछ स्थानों पर पेड़ गिरे हैं लेकिन उसकी संख्या कम है।

    उन्होंने लोगों से अपील की वे घरों में रहें तथा जबतक प्रशासन इस बात को न बताये कि तूफान जा चुका है, वे घरों के अंदर ही रहें। उन्होंने युवाओं से फिर से अपील करते हुए कहा कि वे सेल्फी लेने व वीडियो बनाने के लिए अपनी जान को जोखिम में न डालें ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या आज से भारत में बैन हो जाएंगे Facebook, WhatsApp समेत ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स?
    Next Article सुशील कुमार को अब होगा पैसों का नुकसान! कुश्ती फेडरेशन कर रहा जोर का झटका देने की तैयारी
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version