Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोलकाता में बवालः रणक्षेत्र बना सीबीआई दफ्तर, निजाम पैलेस पर तृणमूल का पथराव, राजभवन का भी घेराव
    Breaking News

    कोलकाता में बवालः रणक्षेत्र बना सीबीआई दफ्तर, निजाम पैलेस पर तृणमूल का पथराव, राजभवन का भी घेराव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 17, 2021Updated:May 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बंगाल में ममता सरकार के दो मंत्रियों फिरहाद हकीम व सुब्रत मुखर्जी, एक विधायक मदन मित्रा और एक पूर्व मंत्री शोभन चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद राज्यभर में उपद्रव शुरू हो गया है। लॉकडाउन के नियमों की धज्जिया उड़ते हुए भारी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता-समर्थक कोलकाता के सीबीआई दफ्तर निजाम पैलेस का घेराव किए थे। समय बढ़ने के साथ ही तृणमूल के दर्जनों विधायक व हैवीवेट नेता भी निजाम पैलेस पहुंच गए। उनके साथ उनके समर्थक भी पहुंच गए। दोपहर बाद अचानक तृणमूल कार्यकर्ता उग्र हो उठे और निजाम पैलेस के लिए बनाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़ कर भीतर जाने की कोशिश करने लगे। यही नहीं, केंद्रीय बलों को लक्ष्य कर निजाम पैलेस पर पथराव शुरू कर दिया। हैरत की बाद यह थी कि पुलिस के सामने ही तृणमूल के उपद्रवी समर्थक तोड़फोड़ कर रहे थे और वे मूकदर्शक की भूमिका में खड़े सब देख रहे थे। दूसरी ओर नाराज तृणमूल कार्यकर्ताओं ने राजभवन का भी घेराव कर दिया। लॉकडाउन का माखौल उड़ाते हुए बिना मास्कर पहने राजभवन के गेट संख्या एक और तीन के समक्ष बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। यही नहीं, सुरक्षा घेरा तोड़ कर कुछ लोग राजभवन की ऊंची दीवार फांद कर भीतर जाने की भी कोशिश की। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें एेसा करने से रोक दिया। दूसरी ओर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तृणमूल के मंत्रियों-नेताओं की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं के उपद्रव पर चिंता व नाराजगी जताई। कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है और पुलिस मूकदर्शन बनी देख रही है। हर वक्त हालात बद से बदतर बनते जा रहे हैं। परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है। टीवी में देख रहा हूं सीबीआई दफ्तर पर पथराव हो रहा है। आग लगाई जा रही है और पुलिस दर्शक बनी देख रही है। सरकार को अविलंब कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरुरी कदम उठाने होंगे।

    देखें वीडियो

    http://azadsipahi.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Video-2021-05-17-at-15.04.38.mp4
    http://azadsipahi.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Video-2021-05-17-at-15.04.40.mp4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैक्सीन प्रोडक्शन प्लांट के लिए टोकन रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी जमीन : हेमंत सोरेन
    Next Article मैक्सिको की एंड्रिया बनीं 69वीं मिस यूनिवर्स, भारत की एडलीन रहीं तीसरी रनर अप
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version