Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»कोविन पर आयी स्पुतनिक वैक्सीन, डॉ. डॉ रेड्डीज ने अपोलो के साथ किया करार, 1250 रुपये होगी कीमत
    ताजा खबरें

    कोविन पर आयी स्पुतनिक वैक्सीन, डॉ. डॉ रेड्डीज ने अपोलो के साथ किया करार, 1250 रुपये होगी कीमत

    sonu kumarBy sonu kumarMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक-वी ने डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ CoWin कोविड-19 टीकाकरण मंच पर अपनी शुरुआत की. बता दें, अपोलो हॉस्पिटल और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने सोमवार को कहा कि उन्होंने स्पुतनिक- वी के साथ कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के लिए आपस में गठजोड़ किया है.

    एक बयान के मुताबिक टीकाकरण कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत अपोलो के केंद्रों में सोमवार को हैदराबाद में और इसके बाद मंगलवार (18 मई) को विशाखापत्तनम में होगी. इसके बाद टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे में किया जाएगा.

    अपोलो हॉस्पिटल की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा कि अपोलो को एक महीने की अवधि में कोविड-19 वैक्सीन की 10 लाख खुराकें मिलेंगी. वहीं, अपोलो अस्पताल ने स्पुतनिक-वी की कीमत 1,250 प्रति डोज के हिसाब से तय की है तो वहीं डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने 995 प्रति डोज कीमत रखी है.

    एक महीने में 10 लाख से अधिक खुराकें मिलेंगी- संगीता रेड्डी

    उन्होंने ट्वीट किया, ”यह बताते हुए खुशी है कि अपोलो हॉस्पिटल ने भारत में इस्तेमाल की इजाजत पाने वाली पहली विदेशी वैक्सीन स्पुतनिक वी के लिए डॉ रेड्डीज के साथ साझेदारी की है. इसके साथ ही हमें लोगों के टीकाकरण के लिए एक महीने में 10 लाख से अधिक खुराकें मिलेंगी.” टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा, जिसमें कोविन पर पंजीकरण शामिल है.

     

    कोविड वैक्सीन की उपलब्धता और पहुंच को आसान बना देंगे- अपोलो हॉस्पिटल के अध्यक्ष

    अपोलो हॉस्पिटल के अध्यक्ष (चिकित्सा प्रभाग) हरि प्रसाद ने कहा, ”इस पायलट चरण के जरिए डॉ रेड्डीज और अपोलो की व्यवस्थाओं और कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स का परीक्षण करने में मदद मिलेगी. हमें भरोसा है कि स्पुतनिक वी वैक्सीन के साथ, हम कोविड वैक्सीन की उपलब्धता और पहुंच को आसान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से जंग हार गए डॉक्टर केके अग्रवाल, एम्स में ली अंतिम सांस
    Next Article स्पेशल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने पलटा , ममता के मंत्री देर रात जेल गए
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version