रांची। बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान यास का असर झारखंड में दिखने लगा है। 26 मई से 28 मई तक पूरे राज्य में इसका व्यापक असर रहेगा। बुधवार को सुबह से ही रांची के अलावा जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला और खूंटी में बारिश हो रही है। कई अन्य जिलों में भी बारिश और तेज हवा चलने की खबर है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात का सबसे अधिक असर कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में होगा। कोल्हान क्षेत्र में जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं, वहीं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि समय रहते सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। चक्रवाती तूफान यास के कारण तेज हवा से पश्चिमी सिंहभूम में जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ के बेलपोसी में विशाल पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क से पेड़ को हटाने का काम शुरू कराया, ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



