Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»तृणमूल की जीत के बाद प. बंगाल में शुरू बर्बर हत्याएं व दुष्कर्म का दौर
    ताजा खबरें

    तृणमूल की जीत के बाद प. बंगाल में शुरू बर्बर हत्याएं व दुष्कर्म का दौर

    sonu kumarBy sonu kumarMay 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद राज्य में कई स्थानों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। बर्बर हिंसा के दौरान महिलाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
    लोगों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बर्बर तरीके से हत्या की जा रही है और महिला पोलिंग एजेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। भाजपा की प्रदेश इकाई ने सोमवार को अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक बयान जारी किया है, उसमें दावा किया है कि बीरभूम जिले के नानूर से भाजपा उम्मीदवार तारक साहा की पोलिंग एजेंट बनी दो महिला कार्यकर्ताओं से तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान एक महिला का अपहरण कर लिया गया है।
    इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न व यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
    प्रदेश भाजपा के प्रभारी व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि एक दिन में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है। इनमें से बेलियाघाटा के अभिजीत सरकार और सोनारपुर के हारन की बर्बर तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
    उन्होंने दावा किया है कि हत्या से पहले अभिजीत सरकार ने फेसबुक लाइव किया था, जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में हिंसा के बारे में जानकारी दी थी। उसके 15 मिनट के बाद उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।
    चुनाव परिणाम आने के बाद ही रविवार रात अभिजीत सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हिंसक गतिविधियों पर एक फेसबुक लाइव किया था और इसके माध्यम से अपनी बात रखी थी। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया था कि तृणमूल के गुंडे लगातार बमबारी कर रहे हैं और उनके घर और दफ्तर को तहस-नहस कर डाला है।
    फेसबुक लाइव में इन घटनाओं के लिए अभिजीत ने तृणमूल विधायक स्वर्ण कमल साहा के लोगों को दोषी ठहराया था। लाइन वीडियों के थोड़ी देर बाद ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उसके घर गए और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘कोविड वार’ में नौसेना मुस्तैद, प्रधानमंत्री ने ली इंतजामों की जानकारी
    Next Article महामारी के बीच ऋतिक रोशन के साथ भारत की मदद के लिए आगे आये हॉलीवुड सेलिब्रिटीज
    sonu kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version