Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड सेंटर, बेड, ऑक्सीजन, दवाओं का भी इंतजाम,JDU का तंज
    ताजा खबरें

    तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड सेंटर, बेड, ऑक्सीजन, दवाओं का भी इंतजाम,JDU का तंज

    shivam kumarBy shivam kumarMay 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD ) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर अपने निजी कोष से वहां बेड, ऑक्सीजन की व्यवस्था कर अब सरकार से इसे नियमानुसार अपनाने की अपील की है।

    इस बीच, जेडीयू (JDU) ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए उनसे पूछा कि उनके घर में डॉक्टर भी हैं, उन्हें सेवा में क्यों नहीं लगाते।बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “अपने 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम जरुरी मेडिकल दवाओं, आवश्यक उपकरणों तथा खाने-पीने की निशुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय लिया है। आवश्यकता पड़ने पर इसे विस्तारित किया जा सकता है।”

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में आशा व्यक्त करते हुए लिखा, “आशा है बिहार सरकार इस सकारात्मक पहल का स्वागत कर मानवीय हित में नियमानुसार इस कोविड केयर केंद्र का संचालन करेगी।”

    इधर, सत्ताधारी जदयू ने तेजस्वी के सरकारी बंगले में कोविड केयर सेंटर बनाने पर कटाक्ष किया है। जदयू के विधान पार्षद और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को ‘लापतागंज का नायक’ बताते हुए इसको राजनीतिक नाटक करार दिया।उन्होंने कहा, “लापता गंज के नायक तेजस्वी यादव का यह नया राजनीतिक नाटक है। सरकारी आवास आपके पिता की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति नहीं है। पार्टी का कोविड केयर सेंटर खोलना, आंखों में धूल झोंकना है। आपकी मंशा साफ नहीं है। आपके ही अल्पसंख्यक विधायक ने नवादा प्रशासन पर भरोसा किया और सरकारी अस्पताल को सिलेंडर दिए और आप अपने सरकारी आवास में बेड लगा रहे हैं।”

    आप कोविड मरीजों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अपने सेंटर में कब से निवास करेंगे?

    पूर्व मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा, “हम जानना चाहते हैं कि आपके घर में डॉक्टर हैं, उनके सहयोगी होंगे। उनकी सेवा भी उपलब्ध कराएंगे यहां? यह भी सार्वजनिक कीजिए। आप कोविड मरीजों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अपने सेंटर में कब से निवास करेंगे, इसकी भी आपको घोषणा करनी चाहिए।” उल्लेखनीय है कि मंगलवार को तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के सभी विधायकों के लिए किसी अस्पताल, पीएचसी, कोविड केयर सेंटर आदि के अंदर जाकर मरीजों और उनके परिजनों से मिलने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए अनुमति मांगी थी। इसके अलावा पत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने और सामुदायिक किचन चलाने के लिए भी अनुमति की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानिए कोरोना संक्रमित के छींकने, खांसने या बातचीत करने के बाद कितने समय तक रहता है वायरस?
    Next Article कोरोना ने कैदियों को दिलायी राहत, झारखंड के 7 हजार कैदियों को मिलेगी जमानत
    shivam kumar

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’

      July 3, 2026

      अपराध नहीं रुका तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन: विद्युत वरण महतो

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version