Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दिहाड़ी मजदूर की पत्नी चंदना बाउरी बीजेपी की टिकट से पहुंचीं विधानसभा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी
    Top Story

    दिहाड़ी मजदूर की पत्नी चंदना बाउरी बीजेपी की टिकट से पहुंचीं विधानसभा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली है, जिनमें से कई सीटों की जमकर चर्चा हो रही है। नंदीग्राम के संग्राम में ममता को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी बीजेपी खेमे में हीरो बनकर उभरे हैं। इसके अलावा एक आम महिला चंदना बाउरी के विधानसभा पहुंचने की भी जमकर चर्चा की जा रही है। एक दिहाड़ी मजदूर की पत्नी 30 वर्षीय चंदना बाउरी के विधानसभा पहुंचने की कहानी से हर कोई हैरान है। बाउरी ने 4,000 वोटों से तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट संतोष कुमार मंडल को मात दी है। एक झोपड़ी में रहकर गुजर करने वालीं चंदना की कहानी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

    चंदना बाउरी की जीत को कोई लोकतंत्र की पहचान बता रहा है तो कोई इसे बीजेपी की आम लोगों तक पहुंच के तौर पर परिभाषित कर रहा है।  चंदना बाउरी की ओर से चुनाव के लिए सौंपे गए एफिडेविट के मुताबिक उनके पास कुल 31,985 रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास 30,311 रुपये की दौलत है। इसके अलावा उनके पास तीन गाय और तीन बकरियां हैं। तीन बच्चों की मां चंदना बाउरी के पति घर बनाने वाले एक मजदूर के तौर पर काम करते हैं। बीजेपी का टिकट मिलने के बाद से ही चंदना बाउरी सुर्खियों में आ गई थीं, लेकिन अब जीत ने उनकी चर्चाएं और बढ़ा दी हैं।

    बीजेपी की ओर से टिकट का ऐलान किए जाने के बाद चंदना बाउरी ने कहा था, ”टिकट की घोषणा से पहले मुझे इस बात का भरोसा ही नहीं था कि मुझे राज्य में विधानसभा के लिए टिकट मिल सकता है। मुझे बहुत से लोगों ने ऑनलाइन ही टिकट के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया था। मैं आवेदन किया था, लेकिन मुझे इस बात का कतई यकीन नहीं था कि बीजेपी की ओर से टिकट मिल जाएगा।’ अब चंदना बाउरी की जोरदार जीत के ट्विटर पर भी चर्चे हैं। टीएमसी की ओर से स्वप्न बरुई इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार उनका टिकट काट टीएमसी ने संतोष कुमार मंडल को मौका दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का आज से शुरू होगा वैक्सीनेशन, 77 स्कूलों में बूथ तैयार
    Next Article वैक्सीनेशन के मामले में केरल के बाद छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version