Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»देश के अलग-अलग हिस्सों में मिल रहे कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट, जानिए कौन सा है सबसे खतरनाक
    ताजा खबरें

    देश के अलग-अलग हिस्सों में मिल रहे कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट, जानिए कौन सा है सबसे खतरनाक

    sonu kumarBy sonu kumarMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः देश में इस समय कोरोना का कहर चल रहा है. पिछले कई दिनों से भारत में हर दिन कोरोना संक्रमण के 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इनमें अलग-अलग हिस्सों में कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट लोगों की जान ले रहे हैं. यह जानकारी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के निदेशक सुजीत सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में इस समय सबसे अधिक लोग वायरस के ब्रिटिश वैरिएंट से संक्रमित हैं, जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में वायरस का ‘डबल म्यूटेंट’ वैरिएंट कहर बरपा रहा है. हालांकि सार्स कोव-2 वायरस के बी 1.1.7 वैरिएंट (ब्रिटिश वैरिएंट) से देश में संक्रमित होने वाले लोगों के अनुपात में बीते एक महीने में 50 प्रतिशत की कमी आई है.

     

    इन राज्यों में ब्रिटिश वैरिएंट का कहर
    सुजीत सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब (482 सैंपल), दिल्ली (516 सैंपल) सहित उत्तर भारत में वायरस का ब्रिटिश वैरिएंट सबसे ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है, जिसके बाद उसका असर तेलंगाना (192 सैंपल), महाराष्ट्र (83) और कर्नाटक (82) में देखा गया. उन्होंने बताया कि 10 शीर्ष सरकारी प्रयोगशालायें और संस्थान बीते साल दिसंबर से ही कोरोना वायरस का जीनोम सीक्वेंसिंग (अनुक्रमण) कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अबतक 18,053 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया है.

     

    इन राज्यों में डबल म्यूटेंट का असर
    उन्होंने बताया कि जीनोम अनुक्रमण से जुड़ी जानकारी राज्यों से फरवरी में दो बार और मार्च-अप्रैल में चार-चार बार साझा की गई. सुजीत सिंह के मुताबिक डबल म्यूटेंट जिसे बी.1.617 के नाम से भी जाना जाता है, प्रमुख रूप से महाराष्ट्र (721 सैंपल), पश्चिम बंगाल (124), दिल्ली (107) और गुजरात (102) को प्रभावित कर रहा है.

     

    इन जगहों पर दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट भी मिला
    वायरस के दक्षिण अफ्रीकी प्रकार का मुख्य रूप से प्रभाव तेलंगाना और दिल्ली में देखने को मिला। इसे जिसे बी.1.315 के नाम से जाना जाता है. उन्होंने बताया कि ब्राजीलियाई प्रकार केवल महाराष्ट्र में मिला और उसका अनुपात ना के बराबर है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिकेट जगत में शोक: राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव का निधन, मात्र 36 साल की उम्र में तोड़ा दम
    Next Article इम्यूनिटी बढ़ा सकता है आपके घर में बनने वाला हलवा
    sonu kumar

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version