Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नौसेना अकादमी से पास आउट होकर 152 प्रशिक्षु बने अधिकारी
    ताजा खबरें

    नौसेना अकादमी से पास आउट होकर 152 प्रशिक्षु बने अधिकारी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) से शनिवार को 152 प्रशिक्षु एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) में शामिल हुए। एझिमाला (केरल) स्थित भारतीय नौसेना अकादमी से अपना प्रशिक्षण पूरा करने वालों में 100 आईएनएसी के मिडशिपमैन, 30 ए नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (विस्तारित) और 32 नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के कैडेट्स हैं। प्रशिक्षुओं को विदाई देने के लिए ऑल्ड लैंग सिन धुन बजाई गई जिस पर पास आउट हुए छात्रों ने मार्च किया। इस मौके पर मेधावी मिडशिपमैन और कैडेट्स को पदक प्रदान किए गए।
     
    परेड की समीक्षा पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह थे जिन्होंने मेधावी मिडशिपमैन और कैडेट्स को पदक प्रदान किए। आईएनए के कमांडेंट वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली परेड के संचालन अधिकारी थे। भारतीय नौसेना अकादमी से बी.टेक पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक मिडशिपमैन मोहित भूरिया को प्रदान किया गया। इसके अलावा आईएनएसी बी टेक कोर्स के लिए सीएनएस रजत पदक-। मिडशिपमैन रोहित डागरी को, आईएनएसी बी टेक कोर्स के लिए एफओसी-इन-सी दक्षिण कांस्य पदक-मिडशिपमैन गौरव कुमार को, एनओसी (नियमित) के लिए सीएनएस स्वर्ण पदक कैडेट आकांक्षा मेहरा को, कमांडेंट, आईएनए एनओसी (नियमित) के लिए रजत पदक कैडेट रितिका मिश्रा को और सबसे होनहार महिला प्रशिक्षु के लिए ज़मोरिन ट्रॉफी कैडेट वैशाली मिश्रा को दी गई। 
     
    पासिंग आउट परेड में सफल प्रशिक्षु अपनी चमचमाती तलवारों और राइफलों के साथ स्लो मार्च में सलामी मंच के सामने से गुजरे। इसके बाद भारतीय नौसेना अकादमी से प्रशिक्षुओं को विदाई देने के लिए ऑल्ड लैंग सिन धुन बजाई गई जिस पर पास आउट हुए छात्रों ने मार्च किया। यह मार्मिक विदाई धुन दुनिया भर में सशस्त्र बल अपने सहयोगियों और साथियों को विदाई देने के लिए बजाते हैं।​​ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने परेड में प्रशिक्षुओं को उनके त्रुटिहीन टर्न आउट, स्मार्ट ड्रिल और परेड के लिए बधाई दी।समीक्षा अधिकारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल मूल्यों पर जोर दिया।
     
    उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सशस्त्र बल देश की रक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ हैं और उन्हें हर बार खुद को साबित करना होता है, चाहे वह भूमि या समुद्री सीमाओं पर संघर्ष की स्थिति हो या कोविड महामारी, प्राकृतिक आपदा हो। हाल ही में चक्रवात यास और ताउते के दौरान नौसेना ने खोज और बचाव अभियान चलाया है।​​ समीक्षा अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए बधाई दी। यह नए-नवेले अधिकारी अब विशेष क्षेत्रों में अपने प्रशिक्षण को और मजबूत करने के लिए नौसेना के विभिन्न जहाजों और प्रतिष्ठानों में जाएंगे। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत ने देश को एकजुट होकर कोरोना से लड़ने का किया आह्वान
    Next Article अब भारतीय तटों की सुरक्षा करेगा स्वदेशी पहरेदार ‘सजग’
    sonu kumar

      Related Posts

      युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री

      October 7, 2025

      केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई

      October 7, 2025

      डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां दुनिया के लिए मिसालः डॉ. जयशंकर

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version