Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»प.बंगालः चक्रवात से मशहूर पर्यटन केंद्र दीघा तहस-नहस, पीएम के दौरे से उम्मीद
    ताजा खबरें

    प.बंगालः चक्रवात से मशहूर पर्यटन केंद्र दीघा तहस-नहस, पीएम के दौरे से उम्मीद

    sonu kumarBy sonu kumarMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पश्चिम बंगाल में आए चक्रवात ने पूर्व मेदिनीपुर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट दीघा को तहस-नहस कर दिया है। जहां लोग सारा दिन समुद्र के खूबसूरत किनारों के सामने चहलकदमी करते थे, वहां आज नजारे कुछ अलग हैं। फुटपाथ टूटे हुए हैं, सड़कों पर पेड़ गिरे पड़े हैं, बिजली कट गई है, समुद्र के किनारे रखे  बड़े-बड़े पत्थर लहरों के साथ बहकर सड़कों पर हैं और तूफान के साथ होटल और रेस्तरां में घुसे पानी के साथ सामान बह चुका है। कई छोटे-बड़े रेस्तरां टूट चुके हैं।
    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व मेदिनीपुर जिले में दौरे पर आने वाले हैं। दोनों चक्रवात प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और नुकसान का आकलन कर भरपाई की घोषणा भी करेंगे। अब दीघा में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की उम्मीदें इसी पर टिकी हुई हैं। जो लोग पर्यटन कारोबार से जुड़े हैं उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि चक्रवात तो बहुत देखे लेकिन जितना नुकसान इसकी वजह से हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। गनीमत रही कि मौसम विभाग से पहले ही अलर्ट मिल गया था, जिसके कारण समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को  सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया गया थाफिर भी  सारे सामान की सुरक्षा नहीं की जा सकी।
    ऐतिहासिक बेलूर मठ में भी घुस गया था पानी
    चक्रवात ने न केवल समुद्र के बिल्कुल किनारे के जिलों को प्रभावित किया बल्कि दूरी पर अवस्थित जिले भी प्रभावित हुए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि समुद्र तट से करीब डेढ़ सौ से 200 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हावड़ा के मशहूर बेलूर मठ में भी पानी घुस गया था। स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद से जुड़े इस आश्रम को गंगा नदी के तट पर बनाया गया है।
    प्रबंधन ने बताया है कि चक्रवात की वजह से इतनी अधिक बारिश हुई कि हुगली नदी में बाढ़ आई है और पानी आश्रम के अंदर घुस गया है। इससे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की ओर से बनाई गई जेटी को भी नुकसान पहुंचा है।
    उल्लेखनीय है कि चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी,1.86 लाख से ज्यादा नए मामले
    Next Article परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इसका फैसला अब सोमवार को होगा
    sonu kumar

      Related Posts

      उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

      August 8, 2025

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी
      • देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
      • सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
      • श्री राणी सती मंडल का वार्षिकोत्सव 17 अगस्त को, बहेगी भजनों की गंगा
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version