Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल विधानसभा चुनाव में नोटा ने बिगाड़े कई सीटों के समीकरण
    राज्य

    बंगाल विधानसभा चुनाव में नोटा ने बिगाड़े कई सीटों के समीकरण

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘नोटा’ विकल्प के प्रति मतदाताओं का रुझान बहुत अधिक नहीं रहा है लेकिन इसके चलते राज्य की कुछ सीटों पर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों  का खेल जरूर बिगड़ा है।

    ‘नोटा’ यानी नान ऑफ द एबभ (उपरोक्त में से कोई नहीं) मतदाताओं को अपनी नापसंदगी जाहिर करने का अवसर देता है। ईवीएम में विभिन्न पार्टियों के प्रतीक चिन्हों के साथ दिये गये नोटा विकल्प के जरिए मतदाता यह जाहिर कर सकता है कि उसे कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है। भारत में हुए अब तक के चुनावों में नोटा की कोई बहुत बड़ी भूमिका सामने नहीं आई है लेकिन कई बार यह उम्मीदवारों की चुनावी समीकरण को बनाने या बिगाड़ने में खासा असरदार रहा है।

    भारत के बाहर दूसरे देशों में ऐसे कई उदाहरण हैं जब नोटा की वजह से पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई हो।  उदाहरण के लिए 90 के दशक में रूस में नोटा वोटों के चलते 200 सीटों पर नए उम्मीदवार देकर दोबारा चुनाव कराने पड़े थे क्योंकि उससे पूर्व हुए चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के सौ से अधिक उम्मीदवार नोटा से पराजित हुए थे। इसी तरह 2012 में सर्बिया के संसदीय चुनाव में एक सीट पर नोटा की जीत हुई थी।

    भारत में सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 में चुनाव आयोग को नोटा का विकल्प शामिल करने की अनुमति दी थी।  तब से लेकर अब तक हर चुनाव में कमोबेश मतदाता नोटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार के बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ संगठनों ने राजनीतिज्ञों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से चुनाव से ठीक पहले मतदाताओं से नोटा का विकल्प चुनने की अपील की थी। कोलकाता स्थित गृह मालिकों के संगठन कैल्काटा हाउस ओनर्स एसोसिएशन ने बकायदा संवाददाता सम्मेलन बुलाकर कोलकाता के गृह मालिकों से नोटा का बटन दबाने की अपील की थी। इस अपील के बारे में संगठन के सचिव सुकुमार रक्षित ने बताया कि हमने नोटा का आह्वान इसलिए किया था ताकि नेताओं को एक संकेत मिले। मतदाताओं पर उसका कितना प्रभाव पड़ा है यह कहना मुश्किल है।

    बहरहाल, बंगाल विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मतदाताओं ने नोटा का विकल्प इस्तेमाल जरूर किया है। कुछ सीटों पर जीत हार में भी नोटा की बड़ी भूमिका रही है। उदाहरण के लिए कूचबिहार जिले की दिनहाटा विधानसभा सीट  से भाजपा सांसद निशिथ प्रमाणिक महज 57 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे। यहां विजयी एवं पराजित उम्मीदवारों के बीच महज 0.42 प्रतिशत मतों का अंतर रहा है। इस सीट पर नोटा मतों की संख्या 1537 रही है। इससे समझा जा सकता है कि अगर नोटा का विकल्प नहीं होता तो शायद नतीजे कुछ और होते।

    चुनाव आयोग के आंकड़ों  के अनुसार चार राज्यों के चुनाव में असम में 1,54,399, केरल में 91,715, पुडुचेरी में 9,006 तथा तमिलनाडु में 1,84,604 वोट नोटा के खाते में गए जबकि पश्चिम बंगाल में नोटा मतों की संख्या 5,23,001 रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि अन्य राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल में नोटा का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ है। कई सीटों पर कुल मतों का  एक प्रतिशत से भी कम वोट नोटा में पड़े हैं। इनमें हावड़ा जिले की आमता (1302 वोट), कोलकाता की एंटाली (991), वर्धमान की पूर्व स्थली उत्तर (1350), कोलकाता पोर्ट (1360), एवं बाली (1205) शामिल हैं।  जिन सीटों पर एक प्रतिशत से अधिक मत नोटा के खाते में गए हैं उनमें कोलकाता की चौरंगी (2713), दमदम (2039), कस्बा (2476), काशीपुर बेलगछिया (1439), जादवपुर (2713), तारकेश्वर (2752), हावड़ा दक्षिण (2948), बोलपुर (3337), दार्जिलिंग (2540), तथा आउसग्राम (4039) शामिल हैं।

    भारत में अब तक हुए लोकसभा या विधानसभा चुनावों में ऐसा उदाहरण नहीं मिला है जहां नोटा में सबसे अधिक वोट पड़े हों। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 118 सीटों पर नोटा तीसरे स्थान पर रही थी। पूरे राज्य में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले मतों के बाद ही नोटा का नंबर रहा था। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नोटा को सीपीएम, बसपा जैसी पार्टियों से अधिक वोट मिले थे? उसी साल  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मतों का अंतर सिर्फ 0.1 प्रतिशत  का था वही नोटा के हिस्से में 1.4 प्रतिशत  वोट पड़े थे।

    नोटा का विकल्प अभी तक पसंद नापसंद जाहिर करने का ही माध्यम बना रहा है। इस विकल्प के जरिए एक मतदाता अपने क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों के प्रति नापसंद जाहिर कर सकता है। नोटा विकल्प की वजह से राजनीतिक दलों पर अतिरिक्त दबाव रहता है और वे मतदाताओं के प्रति अधिक जिम्मेदार रहने की कोशिश करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानी- मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना से निधन
    Next Article ‘भारत में कोरोना की भयावह स्थिति, हम सभी के लिए चेतावनी की घंटी- UNICEF
    shivam kumar

      Related Posts

      असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम

      May 27, 2026

      पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया

      May 27, 2026

      ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
      • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
      • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
      • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
      • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version