Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बीते साल 42 साल की उम्र में ही वाजिद खान ने कह दिया था दुनिया को अलविदा
    बॉलीवुड

    बीते साल 42 साल की उम्र में ही वाजिद खान ने कह दिया था दुनिया को अलविदा

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2021Updated:May 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मशहूर संगीतकार वाजिद खान अब बेशक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने पीछे वह अनगिनत यादें छोड़ गए हैं। फिल्म जगत की मशहूर म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी साजिद-वाजिद में से एक वाजिद खान के निधन से यह जोड़ी पिछले साल टूट गई । वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और वह कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। 31 मई,2020  को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान 1 जून को उनका निधन हो गया था। वाजिद खान के निधन से भाई साजिद खान बेहद दुखी है।महज 42 साल की उम्र में वाजिद खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वाजिद खान के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था। तबलावादक शराफत अली खान और रजीना खान के बेटे वाजिद खान ने अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में कदम रखा और बॉलीवुड में साजिद-वाजिद जोड़ी के नाम से मशहूर हुए। साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्म के लिए संगीत दिए, जिसमें चोरी चोरी, हेलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड, एक था टाइगर, दबंग (1,2 और 3) जैसी फिल्में शामिल हैं।वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा 2012 और सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार में मेंटर के रूप में काम किया। इसके अलावा भाइयों की इस जोड़ी ने आईपीएल-4 का थीम सांग भी तैयार किया था।  दोनों ने साथ में आखिरी बार सलमान खान के लिए ‘भाई-भाई’ को कम्पोज किया था, जिसे अभिनेता सलमान खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया था। वाजिद खान ने बॉलीवुड फिल्मों में म्यूजिक कम्पोज करने के अलावा कई फिल्मों में गाने भी गाये थे, जिनमें सोनी दे नखरे (पार्टनर), डू यू वाना (पार्टनर), लव में (वांटेड), हुड हुड दबंग (दबंग), बाकी सब फर्स्ट क्लास है (जय हो), चिंता ता चिता चिता चिता(राउडी राठौर) आदि शामिल हैं। वाजिद खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम कमालरुख खान है और उनके दो बच्चे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘टार्जन’ एक्टर जो लारा और पत्नी ग्‍वेन लारा समेत सात लोगों की प्लेन क्रैश में मौत
    Next Article कोविड-19 टास्क फोर्स के चेयरमैन बोले- अगर ऐसा हो गया तो न तीसरी लहर आएगी और न ही मचेगी तबाहीv
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version