Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘टार्जन’ एक्टर जो लारा और पत्नी ग्‍वेन लारा समेत सात लोगों की प्लेन क्रैश में मौत
    मनोरंजन

    ‘टार्जन’ एक्टर जो लारा और पत्नी ग्‍वेन लारा समेत सात लोगों की प्लेन क्रैश में मौत

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नब्‍बे के दशक में टेलीविजन पर टार्जन’  का किरदार निभाकर मशहूर हुए ऐक्‍टर विलियम जोसेफ लारा उर्फ जो लारा की  प्‍लेन क्रैश होने से मौत हो गई है। 58 साल के जो शनिवार को अपनी पत्‍नी ग्‍वेन लारा और 5 अन्‍य लोगों साथ जेट विमान पर सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार  स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी एयरपोर्ट से शनिवार को 11 बजे दिन में उड़ान भरने के बाद विमान Cessna C501 दुर्घटनाग्रस्त होकर पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया। इस विमान को गिरते हुए कई लोगों ने देखा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि इसमें किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं। वहीं मौके पर तत्‍काल फायर बिग्रेड टीम पहुंची। जबकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। विमान में सवार सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जोसेफ लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के रूप में हुई है। ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के रहने थे। परिवार वालों से पुष्टि के बाद ही इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं। जो लारा के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस सदमे में हैं।

    अमेरिकन अभिनेता जो लारा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1989 में उन्होंने फिल्‍म ‘टार्जन इन मैनहट्टन’ में लीड रोल प्‍ले किया था। इसके बाद उन्‍हें टीवी सीरीज ‘टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स’ में अभिनय करने का मौका मिला । इस टीवी सीरीज में अपने शानदार अभिनय के जरिए वे घर-घर में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे । साल 1996-1997 तक चलने वाली इस टीवी सीरीज में जो लारा ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी । साल  2002 में जो लारा ने अभिनय  की दुनिया को अलविदा कह दिया। उस समय जो लारा अपने करियर की उचाईयों  पर  थे । जो लारा ने कई दमदार एक्‍शन फिल्‍मों में भी काम किया था। इनमें ‘आर्मस्ट्रांग’ और ‘वारहेड’ को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। इसके अलावा वह सनसेट हीट, स्ट्राइक जोन, डेथ गेम आदि कई फिल्मों में नजर आये। जो लारा ने निजी जीवन में दो शादियां की थीं। हादसे में मरने वाली ग्‍वेन लारा ने एक्टर से 2018 में ही शादी रचाई थी। जो लारा का निधन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरी क्षति है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइकिल गर्ल ज्योति के पिता की मौत, लॉकडाउन में पिता को साइकिल पर बिठाकर गुड़गांव से लेकर गई थी दरभंगा
    Next Article बीते साल 42 साल की उम्र में ही वाजिद खान ने कह दिया था दुनिया को अलविदा
    sonu kumar

      Related Posts

      सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

      May 17, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025

      भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version