कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। बुधवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। ममता ने अकेले शपथ ली है। बाद में उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार बाद में किया जायेगा। ममता लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हैं। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 292 में से 213 सीटें जीती हैं। हालांकि ममता खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गयीं, लेकिन उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। अब छह महीने के भीतर उन्हें चुनाव जीतना होगा।
शपथ लेने के बाद ममता सीधे राज्य सचिवालय नबान्न गयीं। वहां उन्हें कोलकाता पुलिस ने सलामी दी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



