Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अंडमान और निकोबार की ‘कमान’ छोड़ी
    ताजा खबरें

    लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अंडमान और निकोबार की ‘कमान’ छोड़ी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​​​​​​अंडमान और निकोबार ​​कमांड ​(​एएनसी) ​के 15वें कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट ​​जनरल मनोज पांडे ने ​सोमवार की शाम को ​सशस्त्र बलों की एकमात्र त्रि-सेवा संचालन ​​कमांड की कमान छोड़ दी।​​ ​आज वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह​ के ​उपराज्यपाल​​ एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) से विदाई लेने और ​​​कार्यकाल के दौरान​​ समर्थन और सहयोग के लिए ​​उनके प्रति आभार ​जताने पहुंचे। ​उन्होंने उपराज्यपाल को आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर ​​अंडमान और निकोबार ​​कमांड​​ ​केंद्र शासित प्रशासन को पूरा समर्थन देना जारी रखेगी। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे मंगलवार (01 जून) को सेना की पूर्वी कमान के ​कमांडर का पदभार ग्रहण करेंगे।
    अपने विदाई भाषण में​ लेफ्टिनेंट ​जनरल पांडे ने​ ​वर्तमान और उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर प्रकाश डाला और ​कोविड महामारी के बावजूद उच्च स्तर की परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए सभी रैंकों की सराहना की। उन्होंने वांछित परिचालन परिणाम प्राप्त करने के लिए तीनों सेवाओं और भारतीय तटरक्षक बल के बीच तालमेल के महत्व पर जोर दिया। बाद में उन्होंने ​​आईएनएस उत्क्रोश में संयुक्त बल गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।​ ​​जनरल ऑफिसर ​​मनोज पांडे​ ​​के नेतृत्व में पिछले एक साल के दौरान एएनसी ने परिचालन तैयारियों में काफी वृद्धि की है और सफलतापूर्वक कई प्रमुख त्रि-सेवा संचालन अभ्यास, ब्रह्मोस मिसाइल फायरिंग और विदेशी नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया है​​।
     
    भारतीय सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ​​ने मार्च​,​ 2021 में​ ​इस ​अंडमान और निकोबार ​​कमांड ​का दौरा किया था​।​ उनकी यात्रा के दौरान ​भी कमांड ने एक अद्वितीय संयुक्त परिचालन अभ्यास किया​ था​।​ पोर्ट ब्लेयर और अन्य स्टेशनों जैसे शिबपुर, कार निकोबार, कामोर्टा ​और ​कैंपबेल बे​ ​​में चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया​ है​। ​​जनरल ऑफिसर ​​मनोज पांडे​ ​​अपने कार्यकाल में नागरिक प्रशासन और द्वीप के लोगों के साथ कामकाजी संबंधों में सामंजस्य स्थापित करने के प्रयासों में सबसे आगे रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा पार्षद ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन न लेने की अपील की, बाद में दी सफाई
    Next Article अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में पूरे किये बेमिसाल 52 साल
    sonu kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट

      May 8, 2025

      पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला

      May 8, 2025

      पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version