Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की जरूरत, बच्चें को लिए हो सकता है ये अधिक खतरनाक
    देश

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की जरूरत, बच्चें को लिए हो सकता है ये अधिक खतरनाक

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है जिसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह अधिक खतरनाक हो सकती है, खासकर बच्चों के लिए। इसने ऑक्सीजन का ‘बफर स्टॉक’ तैयार किए जाने पर जोर दिया।

    इसने केंद्र से कहा कि वह अगले आदेशों तक दिल्ली की 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी न करे तथा समूचे देश की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कवायद को तर्कसंगत बनाना सुनिश्चित करे।

    शीर्ष अदालत ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के उपचार के प्रयासों के बावजूद दिल्ली में लोग मर रहे हैं और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अनेक लोगों की मौत प्राणवायु (ऑक्सीजन) की कमी की वजह से हुई है।

    न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार को स्पष्ट किया कि वह देश की शीर्ष अदालत को दोनों के बीच दोषारोपण का आधार नहीं बनने देगा क्योंकि दोनों सरकार ऑक्सीजन के आवंटन और आपूर्ति के मुद्दे पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं।

    ‘कोरोनी की तीसरी लहर में बच्चों को कोरोना हुआ तो मुश्किलें और बढ़ेंगी’

    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा, ”हमें कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है जिसके कुल मिलाकर अलग मापदंड हो सकते हैं। हमें उसके लिए तैयार रहना होगा। हमने पढ़ा है कि कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि तीसरी लहर अधिक हानिकारक होगी, खासकर बच्चों के लिए।”

    पीठ ने कहा, ”हम मानते हैं कि बड़ों की तुलना में बच्चों में बीमारी से उबरने की अधिक क्षमता है, लेकिन हमें यह भी विचार करना होगा कि वे स्वयं अस्पताल नहीं जाएंगे और यदि उनके माता-पिता उन्हें ले जाएंगे तो उनके लिए जोखिम उत्पन्न होगा।”

    न्यायालय ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा को चेतावनी दी कि देश की शीर्ष संवैधानिक अदालत होने के नाते उच्चतम न्यायालय खुद को आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र नहीं बनने देगा।

    पीठ ने मेहरा से कहा, ”हम यह स्पष्ट कर रहे हैं कि यह कोई विरोधात्मक वाद नहीं है। हम इस अदालत को दोनों सरकारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र नहीं बनने देंगे। हम न तो दिल्ली सरकार के खिलाफ और न ही केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाने की अनुमति देंगे। हम सब यह चाहते हैं कि हर किसी को सहयोगात्मक तरीके से काम करना चाहिए।”

    मेहरा ने कहा कि शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद केंद्र दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने के एक दिन बाद भी उसकी मांग के अनुरूप आवश्यक ऑक्सीन देने में विफल रहा है।

    शुरू में, मेहता ने कहा कि केंद्र ने शीर्ष अदालत के निर्देश का पालन किया है और 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने के आदेश की जगह दिल्ली को कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए बुधवार को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी गई।

    उन्होंने कहा कि चार मई को दिल्ली के 56 बड़े अस्पतालों में एक बड़ा सर्वेक्षण किया गया और इसमें खुलासा हुआ कि उनके पास तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण मात्रा में भंडार है। मेहता ने कहा कि दिल्ली लाए गए ऑक्सीजन टैंकरों को उतारने में काफी समय लग रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि केंद्र दिल्ली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देना जारी रखता है तो यह दूसरे राज्यों को समान वितरण से वंचित करेगा क्योंकि 700 मीट्रिक टन की मांग सही नहीं है।

    पीठ ने कहा कि लोग और अस्पताल सोशल मीडिया पर त्राहिमाम संदेश दे रहे हैं कि उनके पास काफी सीमित मात्रा में ऑक्सीजन बची है या यह खत्म हो रही है जिससे डर की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

    इसने मेहता से कहा, ”लोग और यहां तक कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बड़े अस्पताल भी ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के बारे में त्राहिमाम संदेश भेज रहे हैं। आप ‘बफर स्टॉक’ तैयार क्यों नहीं कर रहे? यदि आप दावा करते हैं कि दिल्ली 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का इस्तेमाल नहीं कर रही है और उसे केवल 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो इस अतिरिक्त 200 मीट्रिक टन का इस्तेमाल ‘बफर स्टॉक’ बनाने में किया जा सकता है।”

    ऑक्सीजन की आपूर्ति और मांग का लेखा-जोखा तैयार करने की जरूरत

    न्यायालय ने कहा कि एक केंद्रीकृत ‘बफर स्टॉक’ होना चाहिए ताकि जैसे ही किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो, वह तत्काल ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए संपर्क कर सके जिससे हजारों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है और भय की स्थिति से बचा जा सकता है।

    मेहता ने कहा कि देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, लेकिन किसी पर आरोप लगाए बिना, प्राणवायु के आंतरिक वितरण में दिल्ली सरकार के प्रयासों में कुछ कमी है।

    उन्होंने सुझाव दिया कि देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति और मांग का लेखा-जोखा तैयार किया जा सकता है जिससे असली तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस राज्य को कितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता है और उसे कितनी आवंटित की जाती है।

    न्यायालय ने कहा, ”आपके (केंद्र) ऑक्सीजन आवंटन के फॉर्मूले को गंभीरता से दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है।”

    पीठ ने कहा, ”इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है। हम इसे स्वीकार करते हैं कि सभी मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई हैं, लेकिन फिर भी बहुत लोगों की मौत हुई है। यह एक तथ्य है।”

    न्यायालय ने मेहता से पूछा, ”क्या केंद्र सरकार होने के नाते आपने यह जानने के लिए कोई तंत्र तैयार किया है कि ऑक्सीजन का वितरण कैसे किया जा रहा है? क्या आपने कभी जांच की है कि इसकी कालाबाजारी नहीं हो रही और यह अस्पताल पहुंची है या नहीं? क्या आपने कोई जवाबदेही तय की है?”

    सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि स्वास्थ्य राज्य से जुड़ा विषय है और वही तय करते हैं कि ऑक्सीजन का वितरण कैसे हो और कितना वितरण किया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली : अब मनमानी वसूली नहीं कर सकेंगे प्राइवेट एंबुलेंस वाले, सरकार ने KM के हिसाब से तय किए ये रेट
    Next Article चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र – ‘दूर के रिश्तेदार पड़ोसी की तरह अच्छे नहीं होते’
    shivam kumar

      Related Posts

      समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्

      July 13, 2026

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      केंद्र सरकार देश में 10 से 19 सितंबर तक चलाएगी ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान

      July 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
      • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
      • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
      • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version