Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»2022 में राष्ट्रपति बनेंगे मोदी, फिर राष्ट्रपति शासन करेंगे लागू, राकेश टिकैत का बड़ा दावा
    Breaking News

    2022 में राष्ट्रपति बनेंगे मोदी, फिर राष्ट्रपति शासन करेंगे लागू, राकेश टिकैत का बड़ा दावा

    sonu kumarBy sonu kumarMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 2022 में राष्ट्रपति बनेंगे। उसके बाद पूरे देश में राष्ट्रपति शासन लगाकर सरकार चलाएंगे। बता दें कि किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने को हैं। गर्मी और भयंकर कोरोना महामारी के बावजूद किसान दिल्ली से सटे सभी सीमाओं पर धरना दे रहे हैं।

    टीवी चैनल न्यूज 24 से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ही राष्ट्रपति बन जाएंगे। आगे टिकैत ने कहा कि साल 2022 में यही राष्ट्रपति बनेंगे और पूरे देश में राष्ट्रपति शासन लागू कर देंगे। यही प्रधानमंत्री का काम करेंगे। राकेश टिकैत के इतना कहते ही एंकर मानक गुप्ता ने उन्हें टोकते हुए पूछा कि ये 2024 में होगा या 2022 में।

    एंकर मानक गुप्ता के प्रश्न का उत्तर देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव तो 2022 में ही है। ये राष्ट्रपति शासन लागू करेंगे और प्रधानमंत्री का सभी अधिकार स्वयं ले लेंगे। आगे राकेश टिकैत ने कहा कि हमें लगता है कि सारी शक्तियों का बंटवारा होना चाहिए था। मंत्री अफसर सबको काम करना चाहिए था। मगर सभी मंत्री घर में बैठे हुए हैं और लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है।

    गौरतलब है कि देशभर से आए किसान पिछले पांच महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के क़ानूनी गारंटी की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि जनवरी महीने के बाद से किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है और अभी तक गतिरोध जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कोरोना के 6762मरीज हुए स्वस्थ, 3157नए केस मिले
    Next Article कोरोना का दिख रहा असर, विदेशी निवेशक लगातार निकाल रहे पैसा, मई में की 6452 करोड़ की निकासी
    sonu kumar

      Related Posts

      धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी

      November 21, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा

      November 21, 2025

      राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत

      November 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
      • धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा
      • राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत
      • लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version