Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
    देश

    दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तिमारपुर स्थित जेजे क्लस्टर की संजय बस्ती में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास किया। इस कैंटीन से जरूरतमंदों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली भर में ऐसे 100 कैंटीन खोलने की सरकार की योजना है।

    मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह में कहा कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में दिल्ली में अटल कैंटीन खोलने का जो वादा किया था, वह संकल्प आज सिद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने के लक्ष्य के साथ हमारी सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। इन कैंटीनों में जरूरतमंदों को मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि भोजन वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल टोकन प्रणाली से संचालित किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके। मैनुअल कूपन की अनुमति नहीं होगी। सभी वितरण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे ड्यूसिब के डिजिटल प्लेटफार्म से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। रसोई में सभी आधुनिक उपकरण, एलपीजी आधारित कुकिंग सिस्टम, इंडस्ट्रियल आरओ जल व्यवस्था और ठंडा भंडारण की सुविधा अनिवार्य की गई है।

    मुख्यमंत्री कहा कि अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी, जहां किसी नागरिक को भूखा नहीं रहना पड़ेगा। हर व्यक्ति को सस्ता, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है। यह योजना अटल जी के गरीबों के प्रति गहरे प्रेम और संवेदना को समर्पित है। अटल जी हमेशा कहते थे कि ‘गरीबी केवल आर्थिक नहीं, बल्कि अवसरों की कमी भी है।’ इसी सोच से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार यह कदम उठा रही है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल कैंटीन योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली का कोई भी नागरिक भूखा न सोए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल भोजन की व्यवस्था है, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सामाजिक समानता की दिशा में एक ठोस प्रयास है। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      गडकरी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

      November 20, 2025

      नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री: 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली; इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8, चिराग के 2 मंत्री; एक मुस्लिम चेहरा

      November 20, 2025

      नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

      November 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
      • धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा
      • राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत
      • लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version