रांची । झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। हालांकि मौत का आंकड़ा अब भी भयावह है। बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 5 हजार, 974 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 5 हजार, 810 मरीज ठीक भी हुए हैं।
राज्य में कोरोना से अब तक 132मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 33, बोकारो से 10, चतरा से दो , धनबाद से सात, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 32,गढ़वा से पांच, गिरिडीह से छह, गोड्डा से चार , गुमला से एक, हजारीबाग से पांच, खूंटी से पांच, कोडरमा से दो, लातेहार से दो, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से आठ, सरायकेला से तीन, सिमडेगा के दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से दो मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1 हजार165,बोकारो से 405,चतरा से 65 ,देवघर से 98,धनबाद से 126, दुमका से 71 और  पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 1 हजार070 मरीज मिले हैं। राज्य के  गढ़वा से39 ,गिरिडीह से224 , गोड्डा से91 ,गुमला से192 ,हजारीबाग से 535 और जामताड़ा से 78 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह खूंटी से 166,कोडरमा से 267 ,लातेहार से 169 ,लोहरदगा से 109,पाकुड़ से 11, पलामू से 285, रामगढ़ से316 ,साहेबगंज से 25,सरायकेला से 94 , सिमडेगा से 122और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 251 मरीज मिले हैं।
 राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या  2 लाख, 57 हजार, 345 हो गयी है। इनमें 59 हजार,707 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 1 लाख,94 हजार,433 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि अब तक राज्य में 3 हजार, 205 कोरोना मरीजों की मौत भी  हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.55प्रतिशत है।
इस बीच,  पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची में कोरोना के 1 हजार, 165 नए केस मिले हैं। यहां कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हजार,209 है। रांची में  1 हजार 300 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 72 हजार,037 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 51 हजार,967 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version