मुंबई । कल्याण इलाके में  दो लाख रुपये में पांंच माह के बच्चे को बेचने वाले पति-पत्नी व उनकी दलाली करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसे महिला व बाल विकास केंद्र को सौपा है। इस पूरे मामले की गहन छानबीन पुलिस उपायुक्त कडलक की देखरेख में जारी है।
जानकारी के अनुसार डोंबिवली इलाके में कार्यरत जननी आशीष बाल सुधारगृह में कार्यरत मानसी जाधव ने उल्हासनगर के गरीब दंपत्ति को उनका पांच माह का इकलौता बच्चा बेचने के लिए राजी किया था। इसके बाद मानसी जाधव ने जननी बाल सुधारगृह में दत्तक बच्चा लेने के लिए रजिस्टेशन कराने वाले एक परिवार से इस  बच्चे को बेचने का सौदा किया। इस संबंध में मानसी जाधव के बच्चा बेचने की बात निसंतान दंपति को नागवार गुजरी, इसी वजह से इस परिवार ने सारी जानकारी पुलिस के साथ महिला व बाल सुधारगृह को दी। इस जानकारी के आधार पर महिला व बाल सुधारगृह के विकास अधिकारी महेंद्र गायकवाड व पुलिस उपायुक्त कडलक ने  नकली ग्राहक भेजकर आरोपितों को कल्याण स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त कडलक के अनुसार अब तक छानबीन में पता चला है कि मानसी जाधव तीन बच्चों को बेच चुकी है।  पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version