Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    azad sipahiBy azad sipahiMay 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग ऑक्सीजन आपूर्ति की करेगी निगरानी 

    रांची । कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की गति जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उस लिहाज से अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेडों की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को रांची जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए संजीवनी वाहन का शुभारंभ करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले चरण में रांची जिले के अस्पतालों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन की शुरुआत की है। इसके उपरांत धनबाद और जमशेदपुर में इसे शुरू किया जाएगा। इससे उपचार करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन के लिए चिंता नहीं करनी होगी।
    वाहनों में हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेंगे 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीवनी वाहन 24X7  ऑपरेशन मोड में रहेंगे।  इन वाहनों मे हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेगा। रांजी जिले के अन्तर्गत जिस अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे तत्काल मुहैय्या कराया जाएगा। संजीवनी वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, ताकि इसकी बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमितों के बेहतर इलाज को लेकर ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। वर्तमान में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा  कोविड सर्किट के माध्यम से रांची और जमशेदपुर के मरीजों को उसके निकटवर्ती जिले के अस्पतालों में निशुल्क ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है।
    संजीवनी वाहन की क्या है खासियतें 
    रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस वाहन के माध्यम से अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की ससमय आपूर्ति की जाएगी।
    इसके साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग दिन-रात कार्य कर रहा है। यह  कोषांग मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है। इसके साथ संजीवनी वाहन के बेहतर सदुपयोग को लेकर भी यह कोषांग कार्य करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त छवि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसात दिन में मरीजों की संख्या बढ़ने की तादाद हो रही कम
    Next Article चुनाव बाद बंगाल में 273 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले
    azad sipahi

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version