रांची। झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये अच्छी खबर है। यहां कोरोना काबू में आ गया है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 4375मरीज स्वस्थ हुए है। सोमवार को अबतक कोरोना के 1345 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 37 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 12, बोकारो से तीन,देवघर से दो, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से नौ, गढ़वा से एक, हजारीबाग से तीन, पलामू से एक, रामगढ़ से एक, साहेबगंज से एक, सिमडेगा से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 159,बोकारो से 81,चतरा से 15,देवघर से 64,धनबाद से94, दुमका से 12,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 172,गढ़वा से 40, गिरिडीह से 60,गोड्डा से 12,गुमला से 66,हजारीबाग से 73,जामताड़ा से 15, खूंटी से 47,कोडरमा से33 ,लातेहार से 61,लोहरदगा से28, पाकुड़ से छह, पलामू से 57,रामगढ़ से 28,साहेबगंज से 22,सरायकेला से33, सिमडेगा से 83और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 84मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 330417
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 330417 गया हैं। इनमें 19499 सक्रिय केस हैं। जबकि 306080 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4838 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 99.63.प्रतिशत है।
रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 159 नए केस मिले है। जबकि जिले में कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4564 है। 609 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 83537 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 77472 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।