Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
    झारखंड

    संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि 25 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह रांची के पंडरा स्थित ओटीसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को ओटीसी ग्राउंड में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

    संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक संकल्प के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि देश के बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स एवं ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करें। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हो रहा है और गुरुवार को समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से संवाद भी करेंगे।

    रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत अगस्त माह में साइक्लोथॉन से हुई थी, जिसमें करीब 2000 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में नेवी की अधिकारी गौरी मिश्रा भी शामिल हुई थीं। इसके बाद स्वदेशी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें रांची के लगभग 25 हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सितंबर माह से शुरू होकर चार महीने तक रांची लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    संजय सेठ ने जानकारी दी कि फुटबॉल में कुल 147 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 40 महिला टीमें शामिल थीं। इसके अलावा बुशु में 225, तीरंदाजी में 190, लॉन बॉल में 33, कबड्डी में बालक-बालिका वर्ग की कुल 60 टीमें और एथलेटिक्स में 340 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को फुटबॉल और कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान परंपरागत खेलों जैसे गुल्ली-डंडा, रस्साकशी और पीटो का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। गुरुवार को सुबह 9 बजे से रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।

    प्रेस वार्ता में झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, रविंद्र कुमार, आनंद गोप, एसडी सिंह और ऐश्वर्या सेठ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
    Next Article The Health Advantages Of Intercourse
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

      December 25, 2025

      शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

      December 25, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      December 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version