Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कृषि के लिए फायदेमंद हो सकता है साइक्लोन यास, किसान कर ले तैयारी : डीके राघव
    Breaking News

    कृषि के लिए फायदेमंद हो सकता है साइक्लोन यास, किसान कर ले तैयारी : डीके राघव

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ साइक्लोन “यास” झारखंड के किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर किसान अभी से तैयारी शुरू कर दें, तो वे कई फसलें समय से पहले लगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी दुष्यंत कुमार राघव ने कही। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने वाला यह साइक्लोन झारखंड में मानसून से पहले ही अच्छी बारिश करा चुका है।

    मौसम खुलते ही किसान सबसे पहले अपने खेतों के मेड को मजबूत कर पानी खेत में ही रोक सकते हैं, जिससे उनके खेत की उर्वरा शक्ति बरकरार रहेगी। मौसम साफ होते ही वे जुताई शुरू कर दें‌। इसके बाद वे तिल, मक्का, अरहर, मूंगफली, उड़द की बुवाई कर सकते हैं। पूरे वर्ष बिकने वाला हरा चारा “नेपियर” घास की बुवाई भी किसान अभी से कर सकते हैं।
    अपने बागान में फलदार वृक्षों की बुवाई भी किसान करें तो वह भी काफी जल्दी बढ़ेगा। इसके अलावा मछली पालकों के लिए भी साइक्लोन की यह बारिश अच्छी सौगात लेकर आया है। लगभग सभी जगहों पर तालाब भर चुके हैं। मत्स्य पालक उन तालाबों में मछली का बिचड़ा डाल सकते हैं। इसके अलावा धान की अदिति फसल लगाकर किसान जून के पहले हफ्ते में ही अपनी 25 फ़ीसदी जमीन पर बुवाई कर सकते हैं। जब तक किसान अपनी 25 फ़ीसदी जमीन पर धान का बिचड़ा लगाएंगे, तब तक मानसून भी आ जाएगा। इसके बाद अपनी 75 फ़ीसदी जमीन पर आसानी से धान की फसल लगा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उनकी धान की फसल काफी पहले तैयार हो जाएगी। जिन स्थानों पर धान की फसल नहीं लग पाएगी वहां किसान कुर्थी और मडुवा की फसल लगा सकते हैं, जिससे किसानों को कई गुना अधिक मुनाफा हो सकता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेमडेसिविर कालाबाजारी मामले मेंं हाईकोर्ट ने सीआईडी एडीजी को किया तलब
    Next Article केजरीवाल सरकार से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों ने की टीके की खरीद: भाजपा
    azad sipahi

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version