Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नारदा स्टिंग मामले में ममता सरकार के दो मंत्री और एक विधायक समेत चार गिरफ्तार
    Breaking News

    नारदा स्टिंग मामले में ममता सरकार के दो मंत्री और एक विधायक समेत चार गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 17, 2021Updated:May 17, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बंगाल के बहुचर्चित नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में आखिरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों और एक विधायक समेत चार नेताओं को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और शोभन चट्टोपाध्याय है।  इसमें ममता के बेहद करीबी मंत्री फिरहाद हकीम भी शामिल हैं, जो राज्य के दबंग अल्पसंख्यक मंत्री भी हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल में जगह देने के साथ ही कोलकाता नगर निगम का प्रशासक भी बनाया है। इस बार कैबिनेट में उन्हें परिवहन मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा सुब्रत मुखर्जी वरिष्ठ मंत्री और मदन मित्रा कमरहट्टी से विधायक हैं। वहीं, शोभनदेव चट्टोपाध्याय तृणमूल के पूर्व मंत्री हैं, जो कभी भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन अभी भाजपा भी छोड़ चुके हैं और उनके फिर से तृणमूल में शामिल होने की अटकलें हैं। सोमवार की सुबह केंद्रीय बलों के साथ पहुंची सीबीआइ की टीम से चेतला स्थित फिरहाद के घर से ही गिरफ्तार किया। तीनों मंत्रियों और विधायक को कोलकाता स्थित सीबीआइ कार्यालय निजाम पैलेस ले जाकर अरेस्ट मेमो पर हस्ताक्षर करवाया गया। चारों नेताओं को निजाम पैलेस स्थित दफ्तर के 15 तल्ले पर अलग-अलग कमरे में रखा गया है।सूत्रों की मानें तो राज्यपाल जगदीप धनखड़ से इजाजत मिलने के बाद सीबीआइ नारद कांड के तीनों आरोपित मंत्रियों और विधायक के खिलाफ बैकशाल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। इन चारों के अलावा एक अन्य आरोपित निलंबत आइपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगी।
    केंद्र-राज्य में फिर टकराव की स्थिति
    दूसरी ओऱ, मंत्रियों-नेताओं की गिरफ्तारी से केंद्र-राज्य में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। अपने नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज ममता बनर्जी सीधे निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ कार्यालय पहुंच गई और अपनी गिरफ्तारी देने पर अड़ गई। उनके साथ मंत्री फिरहाद की बेटी, शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना और पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे गए। ममता ने कहा कि उनके पार्टी विधायकों की गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से हुई है।अगर इन नेताओं की गिरफ्तारी होगी तो मुझे भी गिरफ्तार करना होगा। मुख्यमंत्री ने सीबीआई के अधिकारियों से साफ-साफ कर दिया है कि जब तक उनके नेताओं को नहीं छोड़ा जाएगा या खुद उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तब तक वह निजाम पैलेस में ही बैठी रहेंगी।
    विधानसभा अध्यक्ष ने गिरफ्तारी के तरीके पर उठाई उंगली
    दूसरी ओर, तृणमूल के मंत्रियों और विधायक को गिरफ्तार करने को लेकर राज्य की राजनीतिक और ज्यादा गरमा गई है। विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने मंत्रियों और विधायक को सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार करने के तरीके को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि विधायकों को गिरफ्तार करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष से इजाजत लेनी पड़ती है। जबकि सीबीआइ ने एेसा कुछ नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अध्यक्ष पद खाली होता तो और बात थी, लेकिन जब अध्यक्ष मौजूद हैं तो उनके इजाजत लिए बगैर गिरफ्तार क्यों किया गया। वहीं, मंत्री फिरहाद ने भी दावा किया कि विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बगैर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि जब राज्य विधानसभा का सत्र शुरू नहीं हुआ था तभी हकीम के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उस समय नियमानुसार राज्यपाल जगदीप धनखड़ की अनुमति की आवश्यकता थी और उन्होंने इसकी अनुमति पहले ही दे दी है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति की जरूरत नहीं है।
    गौरतलब है कि साल 2016 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नारद स्टिंग कांड की एक वीडियो जारी की थी जिसे नारद न्यूज़ पोर्टल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैथ्यू सैमुअल द्वारा स्टिंग किया गया था। उसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता कैमरे के सामने लाखों रुपये घूस लेकर एक फर्जी कंपनी को कारोबार में मदद करने का आश्वासन देते नजर आ रहे थए। इसमें मंत्री फिरहाद हकीम के अलावा सुब्रत मुखर्जी, शोभन चट्टोपाध्याय, मदन मित्रा, मुुकुल राय और शुभेंदु अधिकारी आदि थे। इनमें से मुकुल और शुभेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मुकुल राय भाजका के केंद्रीय उपाध्यक्ष और शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के विपक्ष के नेता पद पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश को मिली पानी में घोलकर पीने वाली पहली एंटी कोविड ड्रग
    Next Article अपने नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई दफ्तर जा पहुंचीं ममता, गिरफ्तारी देने पर अड़ीं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version