Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को सरकार पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे : रघुवर दास
    Breaking News

    कोरोना काल के सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को सरकार पांच-पांच लाख अनुग्रह राशि दे : रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने उन सभी दिवंगत मीडिया कर्मियों के परिजनों को अति शीघ्र पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का आग्रह राज्य सरकार से किया है, जिनका निधन कोरोना काल में हुआ है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के 18 से अधिक मीडिया कर्मियों की कोरोना काल में हुई मौत पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए रविवार को कहा कि पत्रकारों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता और गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण लगातार पत्रकारों की मौत हो रही है। राज्य सरकार अगर कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद राज्य के पत्रकारों को फ्रंटलाईन वॉरियर्स की मान्यता दे देती तथा प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण और कोरोना पीड़ित पत्रकारों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था करती तो उन्हें कोरोना महामारी की चपेट में आने से रोका जा सकता था।
    दास ने कहा कि कोरोना महामारी से पीड़ित पत्रकारों के परिजनों को तत्काल पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि नहीं मिलना राज्य सरकार के गैरजिम्मेदार होने का प्रमाण है। उनके मुख्यमंत्री काल में पत्रकारों के निधन पर उनके परिजनों को पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का प्रावधान किया गया था, जबकि इसके पूर्व सिर्फ दुर्घटना में मृत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि देने का प्रावधान था। उनकी सरकार ने राज्य के सभी मीडिया कर्मियों को पेंशन देने की योजना बनाई थी, जिस पर अबतक हेमंत सरकार द्वारा अमल नहीं किया गया है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए प्रस्तावित पेंशन योजना को तत्काल लागू करने और कोरोना महामारी से पीड़ित सभी पत्रकारों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का आग्रह किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र: लॉकडाउन के बावजूद बाजारों में लोगों की भारी भीड़, कोरोना नियमों का हो रहा उल्लंघन
    Next Article मोदी से ममता की अपील, मांगी इन चीजों पर छूट
    azad sipahi

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version