Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्मार्ट सिटी मिशन की रैंकिंग में झारखंड नंबर वन
    Breaking News

    स्मार्ट सिटी मिशन की रैंकिंग में झारखंड नंबर वन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 18, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य को स्मार्ट सिटी मिशन की रैकिंग में पहला स्थान मिला है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा हाल में जारी रैकिंग में झारखंड स्मार्ट सिटी की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के आधार पर पहले स्थान पर रखा गया है। बता दें कि स्मार्ट सिटी मिशन देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एक सौ शहरों में चल रहा है। मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार एक सौ शहरों में चल रही मिशन की योजनाओं की प्रगति के मामले में राजधानी रांची लगातार बढ़त के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गयी है। वहीं दूसरी तरफ राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश की सूची में दिल्ली 11वें स्थान पर और बिहार 27वें स्थान पर है, जबकि शहरों की सूची में नयी दिल्ली नगर निगम 41वें और बिहार की राजधानी पटना 68वें स्थान पर मौजूद है।

    ऐसे जारी होती है रीयल टाइम रैंकिंग
    पूर्व में स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से एक महीने/पखवाड़ा/सप्ताह में रैंकिंग जारी करने की व्यवस्था थी। पर अब यह रैंकिंग हर समय आॅनलाइन प्रक्रिया से अपडेट की जाती है। इस रैंकिंग में स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति को आधार बनाया जाता है और विभिन्न कार्यों के लिए अंक निर्धारित होता है। कुल 10 कार्यों पर शहरों को अंक प्राप्त होते हैं और उसके आधार पर राज्यों को रैंकिंग दी जाती है। इन कार्यों में संबंधित स्मार्ट सिटी द्वारा चयनित परियोजना के टेंडर प्रक्रिया का निष्पादन, परियोजना के लिए कार्यादेश जारी करने, परियोजनाओं के पूर्ण होने, स्मार्ट सिटी मिशन और राज्य सरकार द्वारा फंड के आवंटन और एसपीवी को ट्रांसफर करने, स्मार्ट सिटी मिशन और राज्य सरकार द्वारा जारी फंड का खर्च, फंड के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र ससमय केंद्र सरकार को भेजने, परियोजनाओं की जीपीएस टैगिंग, सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम की समय पर बैठक आयोजित करना, कार्यादेश की वित्तीय प्रगति और स्मार्ट सिटी मिशन अनुदान का कार्यान्वयन शामिल है। इन सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अंक दिये जाते हैं।

    रांची के धुर्वा में बन रही है स्मार्ट सिटी
    बता दें कि राजधानी रांची में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धुर्वा क्षेत्र में 656 एकड़ जमीन में नये शहर का निर्माण हो रहा है। इसके लिए विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना का विकास तेज गति से हो रहा है। सड़क, पेयजल संरचना, बिजली संरचना, ड्रेनेज, सिवरेज, साइकिल लेन, पैदल पथ इत्यादि का विकास अंतिम दौर में है। आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक, मिक्स यूज, स्वास्थ्य, हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में विकास के लिए चिन्हित प्लॉट के इ-आॅक्शन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। पहले चरण में कई प्लॉट की नीलामी भी हो गयी है।

    स्मार्ट सिटी के विकास के प्रति गंभीर हैं सीएम
    रांची स्मार्ट सिटी के विकास को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेहद गंभीर हैं। पूर्व में, उन्होंने और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अपनी समीक्षा बैठकों के दौरान स्मार्ट सिटी में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्यवासियों को आश्वस्त किया है कि यह शहर जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित होगा। इसी क्रम में नये शहर के लिए आधारभूत संरचना का विकास जारी है।

    केंद्रीय सचिव ने भी की थी तारीफ
    पिछले दिनों झारखंड दौरे में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं की समीक्षा और भौतिक निरीक्षण के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि यह शहर झारखंड और आसपास के राज्यों के लिए मॉडल सिटी के रूप में काम करेगा।

    नगर विकास सचिव ने दी बधाई
    केंद्र सरकार द्वारा जारी रीयल टाइम रैंकिंग में रांची और झारखंड को मिली बढ़त को लेकर विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने खुशी जाहिर करते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को बधाई दी है। स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीइओ अमित कुमार ने आश्वस्त किया है कि स्मार्ट सिटी के विकास के दौरान जनभागीदारी का पूरा ख्याल रखा गया है और आगे भी रखा जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर अपराधियों ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
    Next Article US सांसद ने कोविड संकट में PM मोदी के प्रयासों की सराहना की, कहा-भारतीय इस चुनौती से पार पा लेंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version